चंडीगढ़ में फिर चले चाकू, पुलिस बीट बाक्स के पास 17 वर्षीय किशोर पर हमला; सीने पर भी किया वार
चंडीगढ़ के सेक्टर-25 में पुलिस बीट बाक्स के पास चार हमलावरों ने 17 वर्षीय किशोर अमन पर चाकू से हमला ...और पढ़ें

युवक पर चाकू से हमला। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
सेक्टर-25 पुलिस बीट बाॅक्स के पास वारदात।
रास्ता रोककर किए वार, युवक अस्पताल में भर्ती।
हमलावरों ने सीने और कूल्हे पर चाकू मारे
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में पुलिस बीट बाक्स के पास ही चार अज्ञात हमलावरों ने 17 वर्षीय किशोर पर चाकुओं से हमला कर दिया। वारदात सोमवार रात करीब 8:40 बजे सेक्टर-25 में हुई। हमले में किशोर के सीने और बाएं कूल्हे पर चाकू लगे।
वारदात को अंजाम देने के बाद चारों हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल किशोर को निजी वाहन से तुरंत जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया।
सेक्टर-25 निवासी 17 वर्षीय अमन किसी निजी काम से जा रहा था। जब वह सेक्टर-25 स्थित पुलिस बीट बाॅक्स के पास पहुंचा तो अचानक चार युवक उसके पास आए और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में अमन के सीने और बाएं कूल्हे पर चोट आई।
वारदात के बाद आरोपित मौके से भाग निकले। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जांच पुलिस चौकी-24 कर रही हैं। फिलहाल हमले के कारणों और आरोपितों की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है।