नैना देवी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप लुधियाना में दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत तीन की मौत, 25 घायल
माछीवाड़ा के पास माता नैना देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप जीप खड़े टिपर से टकरा ...और पढ़ें

माछीवाड़ा में ट्रक और पिकअप का हुआ एक्सीडेंट।
HighLights
माछीवाड़ा में श्रद्धालुओं की पिकअप जीप दुर्घटनाग्रस्त हुई।
हादसे में एक महिला और दो नाबालिगों की मौत।
25 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए।
संवाद सूत्र, माछीवाड़ा (लुधियाना)। सोमवार देर रात माता नैना देवी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक महिंद्रा पिकअप जीप, पावत पुल के पास एक टिपर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला और दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुरोन कॉलोनी के रहने वाले मधु देवी (35), गौरव (17) और मुन्ना (13) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, कल छठ पूजा का त्योहार था। गुरोन कॉलोनी में रहने वाले प्रवासी मजदूरों का यह समूह, दिन में गढ़ी पुल पर पूजा-पाठ और अपना व्रत पूरा करने के बाद माता नैना देवी मंदिर के दर्शन के लिए गया था। पिकअप जीप में सवार 30 से अधिक श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ माता नैना देवी के दर्शन करके लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें- लुधियाना में घायल युवक की मदद करने सड़क पर रुके लोगों को बस ने रौंदा, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ हादसा; देखें VIDEO

मृतकों की फाइल फोटो।
सड़क किनारे खड़ा था ट्रक
माछीवाड़ा साहिब वापस आते समय, उनकी जीप पावत पुल के पास सड़क किनारे खड़े एक टिपर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई श्रद्धालु जीप से बाहर सड़क पर जा गिरे, जबकि अन्य लोग गाड़ी के अंदर एक-दूसरे से टकराने के कारण घायल हो गए। ड्राइवर के बगल में आगे बैठी मधु देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आगे बैठे दो नाबालिग लड़के- गौरव और मुन्ना- अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ गए।
यह भी पढ़ें- लिफ्ट दी और मार दी गोली... गुरदासपुर में हेड कॉन्स्टेबल की हत्या से पहले का वीडियो; आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी
पुलिस ने जांच की शुरू
बताया जा रहा है कि ड्राइवर कमलेश की हालत भी गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा, सभी घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, और जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें अन्य चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जा रहा है।
पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ये सभी श्रद्धालु माछीवाड़ा की गुरोन कॉलोनी के रहने वाले थे और आपस में पड़ोसी थे।
यह भी पढ़ें- 9 महीने में 7 पुलिसकर्मियों की हत्या: पंजाब में दोहराया जा रहा कश्मीर जैसा पैटर्न, क्या है आतंकियों का 'ऑपरेशन नूर'?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।