विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में घायल युवक की मदद करने सड़क पर रुके लोगों को बस ने रौंदा, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ हादसा; देखें VIDEO

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:15 AM (IST)

माछीवाड़ा-कोहाड़ा रोड पर एक घायल राहगीर की मदद कर रहे लोगों को तेज रफ्तार यूनिवर्सिटी बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रदीप नामक व्यक्ति घायल हो गया।

HighLights

  1. घायल राहगीर की मदद कर रहे लोगों को बस ने रौंदा

  2. तेज रफ्तार यूनिवर्सिटी बस की चपेट में आए मददगार

  3. प्रदीप घायल, बस चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाद सूत्र, श्री माछीवाड़ा साहिब। सड़क पर घायल पड़े एक राहगीर की मदद करना दूसरे लोगों के लिए भी मुसीबत बन गया। कोहाड़ा मार्ग पर गांव अढ़ियाना बस अड्डे के पास सड़क किनारे गिरे एक युवक की सहायता कर रहे लोगों पर एक यूनिवर्सिटी की तेज रफ्तार बस चढ़ गई।

हादसे में माछीवाड़ा साहिब निवासी प्रदीप नामक घायल हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथियों ने भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, प्रदीप माछीवाड़ा-कोहाड़ा रोड से गुजर रहा था।

युवक को संभालने में जुटे राहगीर

इसी दौरान उसने गांव अढ़ियाना बस अड्डे के पास एक युवक को सड़क किनारे गिरा हुआ देखा। मानवता दिखाते हुए उसने अपनी मोटरसाइकिल रोकी और युवक की मदद करने लगा। इस बीच कुछ अन्य लोग भी वहां रुक गए और युवक को संभालने में जुट गए।

अभी लोग गिरे हुए युवक की सहायता कर ही रहे थे कि इसी दौरान तेज रफ्तार से आई एक शिक्षण संस्थान की बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

साथियों ने भागकर बचाई जान

बस की चपेट में आने से प्रदीप घायल हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथियों ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। घायल प्रदीप को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

उधर, हादसे के बाद मौके से फरार होने की कोशिश कर रहे बस चालक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर मामले में बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 9 महीने में 7 पुलिसकर्मियों की हत्या: पंजाब में दोहराया जा रहा कश्मीर जैसा पैटर्न, क्या है आतंकियों का 'ऑपरेशन नूर'?

यह भी पढ़ें- लिफ्ट दी और मार दी गोली... गुरदासपुर में हेड कॉन्स्टेबल की हत्या से पहले का वीडियो; आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।