यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Halwara Airport: पंजाब का हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 6 माह में हाेगा तैयार, CM के एलान के बाद शुरू हाेगा काम
Halwara International Airport मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 15 नवंबर से एयरपोर्ट टर्मिनल की इमारत का काम शुरू करने का ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Halwara International Airport : पंजाब में अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण जल्द शुरू हाेने के आसार हैं। पीडब्ल्यूडी ने इस संबंध में तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। पीडब्ल्यूडी के प्रोजेक्ट एक्सईएन चरणजीत सिंह का कहना है कि इमारत 6 महीने में बनकर तैयार होगी।
टेंडर हासिल करने वाली कंपनी दिसंबर में अगर काम शुरू करती है तो मई के अंत तक काम पूरा हो जाएगा। जून के पहले हफ्ते से टर्मिनल शुरू हो जाएगा। यहां से उड़ानें शुरू होते ही एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया साहनेवाल एयरपोर्ट को बंद कर देगी। अगर एयरपाेर्ट का काम शुरू हाे जाता है ताे माैजूदा चन्नी सरकार काे इसका लाभ भी मिल सकता है।
यह भी पढ़ें-खाकी फिर दागदारः गर्म सरिए से पिटाई कर पीठ पर लिखा 'आतंकवादी', बरनाला जेल में बंद कैदी ने लगाए संगीन आरोप
सीएम चन्नी के एलान के बाद बदले पीडब्ल्यूडी ने लगाया था शार्ट टर्म टेंडर
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 15 नवंबर से एयरपोर्ट टर्मिनल की इमारत का काम शुरू करने का एलान किया तो लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने भी टर्मिनल की इमारत के लिए टेंडर जारी कर दिया। टेंडर प्रक्रिया में अधिक समय न लगे इसलिए पीडब्ल्यूडी ने शार्ट टर्म टेंडर लगाया है। 17 नवंबर तक टेंडर में हिस्सा लिया जा सकता है। 18 नंवबर को टेंडर की आनलाइन बोली होगी।
यह भी पढ़ें-Ludhiana Covid Cases Update : लुधियाना में दीवाली पर कोरोना के छह नए मरीज मिले, संक्रमण से कोई मौत नहीं
एयरपोर्ट टर्मिनल की इमारत के डिजाइन काे मिल चुकी है मंजूरी
एयरपोर्ट टर्मिनल की इमारत के डिजाइन को एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया से मंजूरी मिलने में करीब 3 महीने का समय लग गया था। पीडब्ल्यूडी के मुताबिक टर्मिनल की इमारत का डिजाइन इस तरीके से तैयार किया गया है जिससे कि एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
