यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ludhiana Covid Cases Update : लुधियाना में दीवाली पर कोरोना के छह नए मरीज मिले, संक्रमण से कोई मौत नहीं
लुधियाना में वीरवार को कोरोना के छह नए मरीज मिले। इनमें से चार मरीज लुधियाना और दो मरीज दूसरे जिलों ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में वीरवार को कोरोना के छह नए मरीज मिले। इनमें से चार मरीज लुधियाना और दो मरीज दूसरे जिलों के रहे। वहीं कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। अब तक लुधियाना में कोरोना के 87617 मरीजो की पुष्टि हो चुकी हैं, दूसरे जिले के पाजिटिव केसों की गिनती 11708 है। लुधियाना में 2106 संक्रमितों की मौत हो चुकी है, दूसरे जिले के 1053 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं जिले के रहने वाले 85489 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 97.57 फीसद है। जबकि एक्टिव केस बढ़कर 22 हो गए। जिसमें से 20 एक्टिव केस होम आइसोलेशन में हैं और 2 निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। विभाग ने बुधवार को 6320 लोगों के सैम्पल जांच के लिए भेजे।
