यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दीवाली पर पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, फिरोजपुर में टिफिन बम बरामद, जलालाबाद ब्लास्ट से जुड़े तार
पिछले दिनों जलालाबाद में हुए बम ब्लास्ट में थाना सिधवांबेट के प्रभारी इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह की अगुआई में 2 लोगों ...और पढ़ें

जगराओं (लुधियाना), जेएनएन। पंजाब पुलिस ने दीवाली पर लुधियाना में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। जगराओं पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में पिछले दिनों जलालाबाद में हुए बम ब्लास्ट में थाना सिधवांबेट के प्रभारी इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह की अगुआई में 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद जगराओं पुलिस ने गांव नहिंगा दे झुग्गे जिला फिरोजपुर से एक टिफिन बम बरामद किया है।
एसएसपी राजवचन सिंह संधू ने बताया कि सिधवांबेट की पुलिस पार्टी ने काउंटर इंटेलीजेंस की टीम के साथ 15 सितंबर को जलालाबाद में हुए मोटरसाइकिल बम धमाके के संबंध में दर्ज मुकदमें में नामजद रणजीत सिंह को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए जसवंत सिंह की निशानदेही पर उसके गांव से टिफिन बम बरामद किया है। उसे बाल्टी में डालकर जमीन में दबाया गया था।
15 सितंबर को जलालाबाद (फाजिल्का) में हुए मोटरसाइकिल बम ब्लास्ट में रणजीत सिंह उर्फ गोरा निवासी गांव नहिंगा दे झुग्गे (फिरोजपुर) का नाम अन्य आरोपितों की पूछताछ में सामने आया था। पुलिस की छापामारी और गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपनी पहचान वाले लोगों के पास छिप कर रह रहा था। जांच दौरान रणजीत सिंह को पनाह देने वालों में जसवंत सिंह निवासी नहिंगा दे झुग्गे जिला फिरोजपुर, त्रिलोक सिंह निवासी गांव खुरशैदपुरा थाना सिधवांबेट, बलवंत सिंह निवासी गांव बलीपुर खुर्द तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों का नाम सामने आए थे। इस पर पुलिस पार्टी ने तरलोक सिंह के घर गांव खुरशैद खुरशैदपुरा में रेड करके वहां से जसवंत सिंह निवासी गांव नहिंगा दे झुग्गे जिला फिरोजपुर और बलवंत सिंह निवासी गांव बलीपुर को गिरफ्तार किया था। उस समय रणजीत सिंह और जसवंत सिंह पुलिस के हाथ नहीं आए थे।
पुलिस का पांच दिन का रिमांड हासिल किया था। पूछताछ में जसवंत सिंह ने अपने गांव में टिफिन बम छिपाए होने की बात कबूल की। पुलिस पार्टी ने उसे साथ ले जाकर उसकी निशानदेही पर टिफिन बम बरामद किया। यह उसने बाल्टी में डालकर जमीन में दबाया हुआ था। सूत्रों के इनुसार पुलिस ने रणजीत सिंह और उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
