विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather Update: लुधियाना सहित कई शहराें में 21 अक्टूबर तक मौसम साफ, जानिए IMD का ताजा अलर्ट

By Asha Rani Edited By: Vipin Kumar
Published: Tue, 18 Oct 2022 08:47 AM (IST)Updated: Tue, 18 Oct 2022 09:19 AM (IST)

Punjab Weather Update Latest News पंजाब में अब माैसम में ठंडक घुलने शुरू हाे गई है। दिन और रात के ...और पढ़ें

Punjab Weather Update: पंजाब में अगले कुछ दिन माैसम रहेगा साफ। (सांकेतिक तस्वीर)
Punjab Weather Update: पंजाब में अगले कुछ दिन माैसम रहेगा साफ। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update: पंजाब में माैसम (Weather) फिर करवट ले रहा है। राज्य के कई शहराें में अब सुबह के समय ठंड बढ़नी शुरू हाे गई है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ (Meteorological Department Chandigarh) के पूर्वानुमान की मानें तो 21 अक्टूबर तक पंजाब (punjab) का मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। धान की कटाई जोरों पर है।

पंजाब की अलग-अलग मंडियों में धान की आवक भी शुरू हो गई है। अक्टूबर व नवंबर मध्य तक पंजाब में धान की कटाई चलेगी। किसानों (Farmers) के लिए राहत की बात है कि मौसम पिछले 10 दिनों से साफ चल रहा है। वहीं आगे भी ऐसा ही रहेगा। विभाग का मानना है कि धनतेरस तक माैसम में खास बदलाव नहीं हाेगा।

यह भी पढ़ें-NIA Raid: दिल्ली-NCR, पंजाब समेत देश के कई राज्यों में NIA की रेड, गैंगस्टर केस में मारा छापा

दिन व रात का तापमान गिरना शुरू

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान की मानें तो 21 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। वर्षा के आसार नहीं है। इसके चलते धान की कटाई में बाधा नहीं आएगी। हालांकि अब दिन व रात का तापमान गिरना शुरू हो गया है। वैज्ञानियों कि अनुसार अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाएगा। इस कारण ठिठुरन बढ़ सकती है। कई जिलाें में ताे तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

पंजाब और हरियाणा में माैसम रहेगा शुष्क

स्काईमेट वेदर के मुताबिक कई राज्याें में माैसम शुष्क रहने के आसार जताए जा रहे हैं। इनमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात का मौसम शुष्क रहेगा। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के प्रभाव से उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में तेज बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के भी कई भागों में बारिश संभव है। पहाड़ों पर 19 अक्टूबर से बात शुरू हो सकता है।

यह भी पढ़ें-Bollywood फिल्म में नजर आएगा लुधियाना का आदविक, 3 महीने तक एक्टिंग सीखने के बाद पाया मुकाम