Punjab Weather Update: पठानकाेट में तेज वर्षा के साथ गिरे ओले, मंडियाें में धान भीगा; कई शहराें में छाए बादल
Punjab Weather Update पंजाब में माैसम बदल रहा है। अब सुबह और रात काे ठंड बढ़ने लगी है। वीरवार काे कई जगह हुई वर्षा से माैसम में ठंडक आ गई है। पठानकाेट में कई जगह ओले गिरे हैं।

जागरण संवाददाता, बमियाल/पठानकाेट/लुधियाना। Punjab Weather Update: पंजाब में माैसम फिर करवट ले रहा है। वीरवार सुबह पठानकाेट के नरोट जयमल सिंह एवं बमियाल क्षेत्र में 1 घंटे की तेज वर्षा के साथ ओले गिरे। इसके चलते किसानों की परेशानी बढ़ गई ह। क्योंकि क्षेत्र में अभी लगभग 50% धान की फसल की कटाई होनी है। शेष फसल खेतों में खड़ी है।
वर्षा के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की फसल भी भीग गई। इसके चलते किसानों की फसल के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। वर्षा और ओलों की वजह से बासमति की फसल को अधिक नुकसान होने का खतरा है।
माैसम विभाग ने जताया था वर्षा का अनुमान
.jpg)
गाैरतलब है कि मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने वीरवार काे पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, पटियाला, बरनाला, मानसा सहित पूर्वी मालवा में वर्षा का अमुमान जताया था। इस दौरान पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी है। हालांकि शनिवार से मौसम दोबारा से साफ हो जाएगा।
.jpg)
पंजाब में पराली जलाने से बढ़ा प्रदूषण
मौसम विभाग के मुताबिक 23 या 24 अक्टूबर के आसपास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात बनने की संभावना है। आइएमडी के भुवनेश्वर केंद्र ने एक बयान में कहा कि सोमवार को दक्षिण अंडमान सागर और पड़ोस के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic circulation) अब उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। इसके अलावा पंजाब में पराली जलाने के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। राज्य के कई शहराें का एक्यूआइ 100 के पार चला गया है।
पंजाब के बड़े शहराें का एक्यूआइ
- अमृतसर - 109
- बठिंडा - उपलब्ध नहीं
- जालंधर - 106
- लुधियाना - 201
- मंडी गोबिंदगढ़ - 85
- पटियाला - 144
यह भी पढ़ें-Strike In Punjab: अब 26 अक्टूबर तक हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी, त्योहारी सीजन में प्रभावित होगा काम

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।