Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather Update: पंजाब में सर्दी का सितम, जालंधर रहा सबसे ठंडा; 5.5 डिग्री पर आया न्यूनतम तापमान

    By Asha Rani Edited By: Vipin Kumar
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 09:56 AM (IST)

    Punjab Weather Update पंजाब में सर्दी ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ रही है। राज्य में बुधवार काे जालंधर में सबसे ज्यादा सर्दी रही। इसके अलावा बठिंडा अमृतसर लुधियाना और मोगा में भी लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं।

    Hero Image
    Punjab Weather Update: पंजाब में जालंधर रहा सबसे ठंडा। (फाइल फाेटाे)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update: पंजाब में नवंबर माह के अंतिम पड़ाव में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह सुबह ठंडी हवाओं के बीच ठंड लोगों की कंपकपी छूट रही है। सबसे ज्यादा परेशानी सैर करने वालों को हो रही। गर्म कपड़ों से पूरी तरह से कवर करने के बाद भी ठिठुरन कम नहीं हो रही। बुधवार को भी पंजाब के कई जिलों में कड़ाके की ठंड रही, जिसमें जालंधर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले भी पिछले एक हफ्ते में इतना तापमान आ चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूनतम तापमान में आ रही गिरावट

    जालंधर को छोड़कर पंजाब के अन्य किसी भी जिले में न्यूनतम तापमान इतना नीचे तक नही आया है। वहीं बठिंडा में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, मुक्तसर 6.8 डिग्री, मोगा में 7 डिग्री, फिरोजपुर व अमृतसर में 7.3 डिग्री, लुधियाना में 7.6 डिग्री डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पटियाला में 8 डिग्री, कपूरथला में 8.4 डिग्री, बरनाला में 8.2 डिग्री, होशियारपुर में 8 डिग्री तापमान रहा।

    हिमाचल रीजन में फ्रेश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव

    दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल रीजन में एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है।जिससे हिमाचल के ऊपरी इलाकों और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी पड़ेगा और ठंड बढ़ सकती है। राज्य में ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। अमृतसर का एक्यूआइ 200 और लुधियाना का 198 अंकाें तक पहुंच गया है। इसके चलते लाेगाें का दम घुटने लगा है।

    पंजाब के बड़े शहराें का एक्यूआइ

    • अमृतसर - 200
    • बठिंडा - उपलब्ध नहीं
    • जालंधर - 182
    • लुधियाना - 198
    • मंडी गोबिंदगढ़ - 150
    • पटियाला - 196

    यह भी पढ़ें-Ludhiana Power Cut Alert! शहर के कई इलाकाें में आज बत्ती रहेगी गुल, सर्दी में भी बिजली संकट बरकरार

    यह भी पढ़ें-लुधियाना की जिम संचालक पूनम बनीं लावारिस लाशों की ‘वारिस’, अब तक किए 100 से अधिक के अंतिम संस्कार