Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून ने दी दस्तक, कई जिलों में हुई भारी बारिश; किसानों के खिले चेहरे

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 08:20 AM (IST)

    पंजाब में रविवार दोपहर को मानसून सामान्य से 10 दिन पहले आ गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। लुधियाना, अमृतसर सहित कई जिलों में भारी वर्षा हुई, जबकि कुछ अन्य में हल्की बारिश हुई। इस समय धान की रोपाई कर रहे किसानों को भी इससे काफी मदद मिली, क्योंकि उन्हें भूजल का उपयोग नहीं करना पड़ेगा। हिमाचल में भारी वर्षा से बाढ़ की स्थिति बनी और पर्यटकों को बचाया गया। अगले 48 घंटों में मानसून पूरे पंजाब को कवर कर लेगा।

    Hero Image

    पंजाब में कई जिलों में हुई झमाझम बारिश। फाइल फोटो

    जागरण टीम, लुधियाना। पंजाब में रविवार दोपहर मानसून ने दस्तक दे दी। मानसून पश्चिम उत्तर प्रदेश से होकर उत्तराखंड, हिमाचल पहुंचा और फिर पंजाब आया। इस बार मानसून की दस दिन पहले ही पंजाब में एंट्री हो गई। लुधियाना, अमृतसर, रूपनगर और पठानकोट में भारी वर्षा हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी के काला छौ की पहाड़ी में भारी वर्षा के कारण वूपन नाले में बाढ़ आ गई। यहां रुपी रैला वाटरफाल में घूमने आए पर्यटक फंस गए। पुलिस से पर्यटकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रविवार दोपहर पंजाब के कई जिलों में मानसून की वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

    होशियारपुर, फिरोजपुर और पटियाला में हल्की वर्षा हुई। किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। इन दिनों धान की रोपाई जोरों से चल रही है। वर्षा होने से किसानों को भूजल का प्रयोग नहीं करना पड़ेगा। आईएमडी चंडीगढ़ के डायरेक्टर डॉ. सुरिंदर पाल ने कहा कि पंजाब के नार्थ ईस्ट हिस्से में मानसून आ गया है।

    सामान्य तौर पर मानसून 28 जून से एक जुलाई के बीच पंजाब में आता है। अगले 48 घंटे में मानसून पूरे पंजाब को कवर कर लेगा। मानसून की वर्षा व बादल छाने से तापमान में भी गिरावट आई। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।