Punjab Weather: पंजाब में आज भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
पंजाब के कई जिलों में शनिवार को भारी वर्षा हुई जिससे जलभराव की समस्या हुई। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार लुधियाना में 30 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को पंजाब में भारी वर्षा की संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लुधियाना पटियाला होशियारपुर और चंडीगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में कई जिलों में शनिवार तड़के तीन से पांच बजे के दौरान जोरदार वर्षा हुई, वहीं कुछ जिलों में दोपहर बाद तेज हवाओं के बीच भारी वर्षा हुई। भारी वर्षा के चलते जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार चंडीगढ़ में 35.1 मिमी, लुधियाना में 30 मिमी, पटियाला में 2.0 मिमी, पठानकोट में 7.7 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 1.0 मिमी, फिरोजपुर में 64.5 मिमी, होशियारपुर में 0.5 मिमी, मोगा में 32.0 मिमी व रूपनगर में 9.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को पंजाब में भारी वर्षा हो सकती है, जिसमें लुधियाना, पटियाला, होशियारपुर, पठानकोट, रोपड़, अमृतसर, एसबीएस नगर, चंडीगढ़ शामिल हैं।
मौसम विभाग ने भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 30 जून से दो जुलाई तक पंजाब के हिमाचल के साथ लगते जिलों में भारी वर्षा हो सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।