Punjab Weather Today: बदलने लगे मौसम के रंग, दिन में तेज धूप के साथ बढ़ रहा गर्मी का असर; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान
Punjab Weather Today पंजाब में मौसम के रंग बदलने लगे हैं। आने वाले दिनों में गर्मी का असर दिखने वाला है। वहीं रात और सुबह के समय अभी भी थोड़ी ठंडक महसूस की जा सकती है। दिन में तेज धूप के साथ-साथ गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुमान अनुसार 20 मार्च तक मौसम ड्राई बना रहेगा।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Today: पंजाब में मौसम बदलने लगा है। लोगों को दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। हालांकि रात और सुबह के समय अभी भी थोड़ी ठंडक देखी जा सकती है। अभी भी थोड़ी ठंडी हवा के साथ तापमान अनुकूल है। आने वाले दिनों में गर्मी के बढ़ने के आसार हैं।
दिन में लोग गर्मी वाले ठंडे कपड़े पहनने लगे हैं। तेज धूप खिलने से गर्म दिन होने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर शाम होते-होते फिर से ठंडक का अहसास होने लगता है। ऐसे में रात के समय अभी भी लोग ठंड महसूस कर पा रहे हैं।
अगले सप्ताह मौसम रहेगा ड्राई
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य भर में मौसम अगले सप्ताह तक ड्राई बना रहेगा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुमान अनुसार 20 मार्च तक मौसम ड्राई बना रहेगा। इस दौरान दिन के समय तेज धूप निकला करेगी। इससे पहले वीरवार पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में दिन के समय तेज धूप निकली।
यह भी पढ़ें: Punjab Weather: बारिश से दो डिग्री तक लुढ़का पारा, धुंध की चादर में लिपटा पंजाब; आगामी दिन में और बढ़ेगी ठंड
किन जिलों में क्या रहा तापमान
जिला पटियाला का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला लुधियाना का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर का 26.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का 26 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के समय गर्मी का अहसास होगा।
यह भी पढ़ें: Punjab Weather Today: एक बार फिर वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना,जानें आज कैसा रहेगा मौसम