Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: शीतलहर से कड़ाके की ठंड जारी, मोगा रहा सबसे ठंडा; धुंध से हुए कई हादसे, बारिश का यलो अलर्ट

    पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड जारी है। मोगा सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जिलों में घनी धुंध के कारण रेल सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। दोपहर बाद धूप निकलने से ठंड से राहत मिली लेकिन शाम को फिर धुंध छा गई। मौसम विभाग ने 11 जनवरी को कुछ जिलों में वर्षा की संभावना जताई है।

    By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Fri, 10 Jan 2025 08:46 AM (IST)
    Hero Image
    Punjab Weather: कड़ाके की ठंड में जाता ग्वाला। (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में धुंध व शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड जारी है। प्रदेश में मोगा सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के छह जिलों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से कम रहा। वीरवार को सुबह नौ बजे तक कई जिलों में घनी धुंध छाई रही, जिससे रेल, सड़क व हवाई यातायात प्रभावित हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर एयरपोर्ट से दो फ्लाइटों को डायवर्ट कर दिया गया। दिल्ली-अमृतसर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को सुबह 7:00 बजे अमृतसर पहुंचना था, लेकिन धुंध के कारण वापस भेज दिया गया। मिलन से आने वाली फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।

    हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से ठंड से राहत मिली, लेकिन शाम को फिर धुंध छा गई। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार दस जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। 11 जनवरी को कुछ जिलों में वर्षा भी हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    हादसे में दो लोगों की मौत

    धुंध से कई हादसे भी हुए। मानसा जिले के सरदूलगढ़ से अस्थियां प्रवाहित करने के लिए कीरतपुर साहिब जा रहे परिवार की कार रास्ते में धुंध के चलते एक वृक्ष से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

    लुधियाना में धुंध के बीच कार हाइवे पर खोदे गड्ढे में गिरी। हादसे में सभी कार सवार बाल-बाल बच गए। पठानकोट में भी ट्रैक्टर-ट्राली ने स्कूल बस को मार टक्कर मार दी, जिससे बस चालक व कई बच्चे घायल हो गए।

    कहां कितना तापमान

    • मोगा: 2.3
    • फरीदकोट : 2.6
    • फाजिल्का: 2.8
    • पठानकोट : 3.3
    • रूपनगर : 3.5
    • संगरूर : 3.5
    • फिरोजपुर : 4.2
    • पटियाला:4.2
    • अमृतसर: 4.8
    • बठिंडा:5.0
    • लुधियाना : 6.2

    (नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

    वहीं बठिंडा का दिन का तापमान सबसे अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं रहा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार शुक्रवार मौसम साफ रहेगा जबकि शनिवार पंजाब के कुछ-कुछ हिस्सों में वर्षा की संभावना है।

    घने कोहरे से सब्जियों को नुकसान

    बढ़ती ठंड और घने कोहरे से जहां जन-जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। ठंड के प्रकोप के कारण मेडिसिन प्लांट सूखने लगे हैं, जबकि सब्जियों के पत्तों की रंगत पीली पड़ रही है। इसके चलते सब्जी उत्पादकों में चिंता और बेचैनी का आलम है।

    यह भी पढ़ें- मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस की बढ़ी टेंशन, हॉर्स ट्रेडिंग का सता रहा डर; पार्षदों को हिमाचल शिफ्ट करने की तैयारी