Punjab Weather: फरीदकोट में 36 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम बदलने के बाद भी रातें गर्म!
तापमान में परिवर्तन के बाद भी राज्य के तापमान में बढ़ौतरी जारी है। दिन का तापमान जहां सामान्य चल रहा ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्म्क तस्वीर है।
HighLights
पंजाब में तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक
फरीदकोट में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
24-25 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ से बारिश संभव
डिजिटल डेस्क, लुधियाना। पंजाब में मौसम परिवर्तन हो रहा है। लेकिन इसके बावजूद राज्य के तापमान समान्य से अधिक बना हुआ है। खास तौर पर रात के तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। लेकिन इससे जल्द आराम मिलने के आसार भी बन रहे हैं। 24 अक्टूबर को सक्रीय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन 25 अक्टूबर तक पंजाब के कई जिलों में बारिश के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, 24 अक्टूबर तक राज्य के तापमान में हल्की बढ़ौतरी का दौर जारी रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया, लेकिन तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। जिसके बाद तापमान सामान्य के करीब दर्ज किया जा सकता है। बुधवार राज्य के तापमान में हल्की 0.1 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज की गई। जिसके बाद तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। पंजाब में सर्वाधिक तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Bhav: पंजाब की मंडियों में दाल-चावल के भाव रहे स्थिर, सराफ बाजार में सोना-चांदी की चमक हुई फीकी
24 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटों तक पंजाब में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान कहीं भी बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। लेकिन 24 और 25 अक्टूबर को कुछ हिस्सों में छुटपुट बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर को फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में बारिश हो सकती है। जबकि 24 अक्टूबर को राज्य के तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें- पंजाब में मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा! मुख्यमंत्री को भेजा गया विधेयक का मसौदा, जाने क्या होंगे बदलाव
फरीदकोट में रहा सबसे अधिक गर्म
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार पंजाब का फरीदकोट सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अमृतसर में बुधवार को तापमान 30.4 डिग्री, लुधियाना में 31.4 डिग्री, पटियाला में 32.5 डिग्री और बठिंडा में 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंजाब के शहरों में न्यूनतम तापमान 14 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा मामले में बनी SIT के साथ बैठक रही बेनतीजा, पत्नी बोली- संघर्ष कमेटी की सहमति पर होगा पोस्टमार्टम
