Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: दो दिन बाद पंजाब में होगी झमाझम बारिश, फिर लौटेगी ठंड

    Updated: Mon, 17 Feb 2025 09:01 AM (IST)

    पंजाब (Punjab Weather Today) में बढ़ती गर्मी से किसान और मौसम वैज्ञानिक परेशान हो गए हैं। लगातार बढ़ता तापमान गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ों में बर्फबारी भी हो सकती है जिससे पंजाब में फिर से ठंड लौट आएगी।

    Hero Image
    पंजाब में बारिश के बाद लोगों को राहत मिलेगी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab weather forecast: फरवरी की शुरुआत से पंजाब में दिन व रात के तापमान लगातार सामान्य से अधिक चल रहे हैं। फरवरी में मार्च जैसा मौसम बन गया है। दिन में तेज धूप से गर्मी महसूस होने लगी है। वहीं, रात में भी ठंड कम हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में फिर लौटेगी ठंड

    बढ़ती गर्मी ने किसानों के साथ-साथ मौसम विज्ञानियों को परेशान कर रखा है। लगातार कई दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी गेहूं सहित दूसरी फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। ऐसे में बढ़े हुए तापमान में कमी के लिए वर्षा जरूरी हो गई है। पंजाब में 18 फरवरी के बाद से मौसम बदल जाएगा।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में 19 को बदलेगा मौसम, कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना; बढ़ते तापमान ने किसानों की बढ़ाई चिंता

    मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डॉ. सुरिंदरपाल के अनुसार 19 व 20 फरवरी को पंजाब में तेज हवाओं के बीच वर्षा की संभावना है। वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है, जिसके बाद पंजाब में फिर से ठंड लौटेगी।

    बदलते मौसम में सेहत का रखें ध्यान

    फरवरी में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग का मानना है कि जल्द मौसम का मिजाज बदल सकता है। तेज गर्मी देखने को मिल सकती है। यह बात समाज सेवक रौनक सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे में बीपी, शुगर और अस्थमा मरीजों को थोड़ा ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे दिनों में स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

    मौसमी फल और सब्जियों के सेवन का सलाह

    जरा सी लापरवाही हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों की समस्या बढ़ा सकती है। ऐसे में जरूरी है कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ने न दें। ब्लड शुगर, हाई ब्लड प्रेशर और अस्थमा मरीजों को गर्मी से बचने के लिए नींबू पानी और मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए है। साथ ही उन्हें डॉक्टरों की सलाह के साथ चलना चाहिए।

    बदलते मौसम में बचाव

    • सुबह-शाम पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें।
    • गुनगुने पानी का सेवन करें।
    • धूल और गर्दे से बचें।
    • कोहरे में सैर करने पर मास्क का इस्तेमाल करें।
    • खानपान में पौष्टिक चीजों को शामिल करें।
    • मौसमी फलों का सेवन करें।
    • रोजाना व्यायाम करें और सही दिनचर्या अपनाएं।
    • किसी भी तरह की परेशानी होने पर जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लें।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में फिर बढ़ी ठिठुरन, आज कई जगहों पर गिरेगा बर्फ; 23 फरवरी तक रहेगी बारिश की संभावना