Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: 19 को बदलेगा मौसम, कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना; बढ़ते तापमान ने किसानों की बढ़ाई चिंता

    Updated: Mon, 17 Feb 2025 08:38 AM (IST)

    Haryana Weather Forecast फरवरी में असामान्य रूप से बढ़े तापमान ने पानीपत के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से अधिक दर्ज किए जा रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहेगा लेकिन उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। यह तापमान गेहूं की फसल के लिए सही नहीं है।

    Hero Image
    हरियाणा में असामान्य रूप से बढ़ते तापमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। प्रतिकात्मक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, पानीपत। Haryana Weather Today: फरवरी में असामान्य रूप से बढ़े तापमान ने किसानों की चिंता बढ़ाई हुई है। कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। तो वहीं न्यूनतम तापमान भी डबल डिजिट में पहुंचा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले 24 घंटे शुष्क रहेगा मौसम

    मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ जगह बादल छा सकते हैं। 19 फरवरी को मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के मौसम को ये हुआ क्या? दिन में धूप रात में ठंड; पूरे हफ्ते बारिश की रहेगी संभावना

    पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला व पंचकूला में बूंदाबांदी हो सकती है। इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। हालांकि, इस मौसमी घटनाक्रम के बाद तापमान फिर से बढ़ना शुरू हो जाएगा।

    फसलों पर क्या असर होगा?

    पानीपत स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. सतपाल सिंह के मुताबिक इस समय तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है, जो गेहूं की फसल के लिए सही नहीं है। हालांकि, अभी मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है, जो मौसम परिवर्तन में सहायक हो सकती है।

    यानी दिन के तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। औसत तापमान घटने से गेहूं की फसल प्री-मैच्योर नहीं होगी। रात की ठंड सामान्य या इससे नीचे रहेगी और मार्च तक चलेगी तो स्थिति नियंत्रित रहेगी। यदि तापमान बढ़ा तो समस्याएं हो सकती हैं।

    रोहतक में एकाएक बदला मौसम

    रोहतक के मौसम में रविवार को बदलाव हुआ। सुबह तेज धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद एकाएक बादल छाने लगे। शाम तक भी आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव बताया जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार व बुधवार को बूंदाबांदी होने के आसार बने हैं।

    इसके चलते न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आगामी दिनों में हो सकती है। रविवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, रोहतक का एयर क्वालिटी इंडेक्स 152 दर्ज किया गया है।

    वहीं, रविवार को नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। ऐसे में सोमवार को भी हवा चलने व आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले 19 और 20 फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। अक्सर फरवरी में बरसात के बाद ठंडक एक बार दोबारा लौटती है और इसके बाद ही मौसम सही तरीके से खुल पाएगा।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में फिर बढ़ी ठिठुरन, आज कई जगहों पर गिरेगा बर्फ; 23 फरवरी तक रहेगी बारिश की संभावना