Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर के मौसम को ये हुआ क्या? दिन में धूप रात में ठंड; पूरे हफ्ते बारिश की रहेगी संभावना

    Updated: Mon, 17 Feb 2025 08:09 AM (IST)

    Jammu and Kashmir snowfall जम्मू-कश्मीर में इस साल सर्दियों में बारिश न होने के कारण अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से ऊपर चल रहा है। हर कोई बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ता अंतर परेशानियां बढ़ा रहा है। फरवरी के पहले पखवाड़े की समाप्ति के बाद मात्र चार दिन ही ऐसे रहे हैं जब तापमान सामान्य से नीचे आया हो।

    Hero Image
    जम्मू-कश्मीर में फरवरी में भी तापमान सामान्य से ऊपर। प्रतिकात्मक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, जम्मू। Snowfall in jammu and kashmir: इस वर्ष सर्दियों में वर्षा न होने के कारण अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से ऊपर चल रहा है। हर किसी को वर्षा का बेसब्री से इंतजार है।

    उस पर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ता अंतर परेशानियां बढ़ा रहा। फरवरी के पहले पखवाड़े की समाप्ति के बाद मात्र चार दिन ही ऐसे रहे हैं जब तापमान सामान्य से नीचे आया हो।

    दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा वर्षा का इंतजार

    अमूमन जनवरी ठंड के नए-नए रिकॉर्ड बनाती है, लेकिन मात्र चार दिन ऐसे रहे हैं, जब अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य के आसपास रहा है। एक जनवरी को तापमान 12 डिग्री रहा था। सामान्य तापमान 17.7 डिग्री है। दो जनवरी को तापमान 15 डिग्री रहा था, जबकि सामान्य तापमान 18.2 डिग्री था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में फिर बढ़ी ठिठुरन, आज कई जगहों पर गिरेगा बर्फ; 23 फरवरी तक रहेगी बारिश की संभावना

    11 जनवरी को तापमान 11.5 डिग्री रहा था। सामान्य तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस है। तीन फरवरी को तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा था। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहा है। वर्षा का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान फिलहाल सामान्य या सामान्य से नीचे चल रहा है। अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर ही चल रहा है।

    दिन गर्मी तो रात लगती है ठंड

    दिन में धूप खिलने पर गर्मी का अहसास होने लगता है। रात को ठंड ज्यादा रहती है। रविवार को भी पूरे जम्मू-कश्मीर में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। जम्मू का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सामान्य तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया।

    बटोत का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सामान्य तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    बनिहाल का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्र शासित प्रदेश लेह का अधिकतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान -7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे

    श्रीनगर का अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा, तो सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री रहा।

    कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री , न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री दर्ज किया गया। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान -3.0 डिग्री दर्ज किया। बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार इस सप्ताह बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे। उच्च पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी एवं निचले क्षेत्रों में वर्षा के आसार बनते दिख रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में बादलों की आवाजाही से बदलेगा मौसम, 21 फरवरी से चढ़ेगा पारा; यहां जानें आज का वेदर अपडेट