Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab weather: आज से मौसम ड्राई रहने की संभावना, कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी

    Updated: Fri, 28 Mar 2025 09:06 AM (IST)

    पंजाब में मौसम शुक्रवार से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कुछ जिलों में धूल भरी आंधी चल सकती है। लुधियाना में सबसे अधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में औसतन तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है जोकि सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले पांच दिनों से दिन गर्म चल रहे थे। दिन का तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री अधिक दर्ज किया था।

    Hero Image
    पंजाब में तापमान में दर्ज की गई बढ़ोतरी

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब (Punjab Weather Update) में शुक्रवार से मौसम ड्राई रहने की संभावना है। हालांकि पंजाब के कुछ जिलों में वीरवार मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया था कि कुछ-कुछ जिलों में 30-40 किमी गति से धूल भरी आंधी चल सकती है। वीरवार अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। सुबह तेज धूप निकली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में दर्ज हुआ सबसे अधिक तापमान

    जिला लुधियाना में दिन का तापमान सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिला रूपनगर और होशियारपुर में दिन का तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं फिरोजपुर का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    पिछले चौबीस घंटे के दौरान राज्य में औसतन तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है जोकि सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुमान अनुसार वीरवार तक ही मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया था। शुक्रवार से मौसम ड्राई बना रहेगा।

    यह भी पढ़ें-नशे के आरोपियों को बरी रखने का फैसला हाई कोर्ट ने रखा बरकरार, जज साहब ने दिया यह तर्क

    पिछले पांच दिनों से दिन चल रहे थे गर्म

    पंजाब में पिछले पांच दिनों से दिन गर्म चल रहे थे। दिन का तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा था। लेकिन बुधवार को दिन के साथ रात भी गर्म रही। दिन का तापमान जहां 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं रात का तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।

    हिमाचल में भी हो रही है तापमान में बढ़ोतरी 

    वहीं, बात करें हिमाचल प्रदेश की तो ऊना जिले में प्रतिदिन तापमान में उछाल आने से गर्मी बढ़ रही है, जिससे जिलावासियों को गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के साथ-साथ रात भी गर्म होने लगी है क्योंकि न्यूनतम तापमान में भी तेजी से बढोतरी हो रही है।

    इस कारण अब सुबह-शाम गर्मी है। वहीं, अगर दिन की बात करें तो दोपहर को तेज गर्मी होन के कारण लोगों का गर्मी में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि अभी से इतनी गर्मी बढ़ गई है तो आन वाले दिनों में तो ओर अधिक गर्मी पड़ेगी।

    यह भी पढ़ें-Punjab News: आरसीएफ के बाहर झुग्गियों में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे में पाया काबू