विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Grain Lifting Scam: पूर्व मंत्री आशु की बढ़ेंगी मुश्किलें, ईडी ने मांगीं विजिलेंस से फाइलें; शुरू हो सकती है जांच

By Vipin KumarEdited By:
Published: Tue, 30 Aug 2022 10:57 AM (GMT+05:30)

Punjab Grain Lifting Scam अनाज ढुलाई घाेटाले में पूर्व कैबिनेट मंत्री आशु नई परेशानी में घिर गए है। दरअसल विजिलेंस ...और पढ़ें

अनाज ढुलाई घाेटाले में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की परेशानी बढ़ी। (फाइल फाेटाे)
अनाज ढुलाई घाेटाले में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की परेशानी बढ़ी। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Grain Lifting Scam: अनाज ढुलाई घाेटाले में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। विजिलेंस के बाद अब इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट (ईडी) भी जांच शुरू कर कर सकता है। सूत्रों के अनुसार ईडी की तरफ से भी इस मामले की फाइलें मंगवा ली गई हैं और कभी भी जांच के लिए आशु समेत दूसरे शामिल लोगों को जांच के लिए बुलाया जा सकता है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि इस गबन के बाद करोडों रुपये विदेशों में जाने और विदेशों में प्रापर्टी में पैसा लगने की बातें सामने आ रही हैं। यही कारण है कि अब ईडी भी इस केस में शामिल हो सकता है। इसके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु व उसके लिए प्रापर्टी में पैसा लगाने वाले बड़े कारोबारी भी फंस सकते हैं।

विदेश में होटल और शहर में बनी इमारतों की हो रही पूछताछ

दरअसल विजिलेंस विभाग ने अदालत में बताया था कि दुबई में एक बड़ा होटल बना है और उसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री का पैसा लगा होने की बात सामने आई है। इसके अलावा शहर में बनी 30 इमारतों में पैसा लगा होने की जांच विजिलेंस की तरफ से की गई है। भारत भूषण के करीबी मीनू मल्होत्रा की तरफ से बनाई गई छह जायदाद का जिक्र भी विजिलेंस की तरफ से किया गया है। इसके अलावा हवाला के जरिए मोटा पैसा विदेशों में भी गए होने के सबूत भी विजीलेंस के हाथ लगे हैं। यही कारण है कि अब इस जांच का दायरा बड़ा किया जा रहा है।

भारत भूषण आशु से हो रही है पूछताछ

विजिलेंस की तरफ से भारत भूषण आशु को सोमवार को तीसरी बार अदालत में पेश किया था और दो दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। अदालत ने आशु को तीसरी बार पुलिस रिमांड पर भेजा हो और विजिलेंस उनसे विजिलेंस रेंज कार्यालय में पूछताछ कर रही है।विजिलेंस के वरिष्ठ अधिकारी उससे सुबह से लेकर शाम तक पूछताछ कर रहे हैं। इस केस के अलावा शहर में लगे अन्य तरह के विकास कार्यों के बारे में भी भारत भूषण आशु से पूछताछ की जा रही है। उसे अब 31 अगस्त को अदालत में पेश किया जाना है।

यह भी पढे़ं-Grain Lifting Scam: अब पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु काे नहीं मिलेगा घर का खाना, विजिलेंस ने लगाई राेक; जानें कारण