Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलर्ट! पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के बीच पंजाब में बाढ़ का खतरा, पौंग बांध से आज छोड़ा जाएगा 23300 क्यूसेक पानी

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 08:32 AM (IST)

    पंजाब के गुरदासपुर और नवांशहर समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई है जिससे भाखड़ा और पौंग बांध का जलस्तर बढ़ गया है। पौंग बांध से बुधवार शाम को 23300 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा जिसके लिए आसपास के जिलों को सतर्क कर दिया गया है। फिरोजपुर में सतलुज दरिया में पानी बढ़ने से बाढ़ की स्थिति है और 150 एकड़ फसल डूब गई है।

    Hero Image
    अलर्ट! पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के बीच पंजाब में बाढ़ का खतरा (File Photo)

    जागरण टीम, लुधियाना। Punjab Weather Update: पंजाब के गुरदासपुर, नवांशहर सहित कई जिलों में मंगलवार को भारी वर्षा हुई। भाखड़ा व पौंग बांध का जलस्तर भी निरंतर बढ़ रहा है। मंगलवार को पौंग बांध का जलस्तर 1,368.26 फीट पहुंच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    45 दिन में बांध में 80 फीट पानी बढ़ा है। भाखड़ा का जलस्तर भी 1,633.19 फीट रहा। पौंग बांध प्रबंधन बुधवार शाम पांच बजे से 23,300 क्यूसेक पानी छोड़ेगा।

    इसके लिए हिमाचल के कांगड़ा और पंजाब के होशियारपुर, गुरदासपुर आदि जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।

    हरिके हेड से सतलुज दरिया में करीब 22 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से फिरोजपुर में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। करीब 150 एकड़ धान की फसल डूब गई है।

    सतलुज दरिया में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हुसैनीवाला हेड के भी कुछ गेट खोल दिए गए हैं, ताकि स्थिति नियंत्रण में हो सके। डीसी दीप शिखा शर्मा ने कहा कि जिले में अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं। सभी टीमें अलर्ट हैं।

    नौ अगस्त तक मौसम साफ रहने की संभावना

    फिलहाल छह से नौ अगस्त तक राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। चंडीगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है। 10 अगस्त से मानसून दोबारा सक्रिय होगा।

    इसके बाद दो दिन भारी वर्षा हो सकती है। फाजिल्का जिले में बीते शुक्रवार को हुई छह से सात घंटे की लगातार हुई वर्षा के कारण पांच दिनों से कई गांवों में गलियों से लेकर खेतों तक पानी भर गया है। घरों में दरारें आने से लोग दहशत में हैं।