Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Cabinet Expansion: मंत्री बने चेतन सिंह जाैड़ामाजरा ने 7 साल विदेश में की मजदूरी, गाेलियां खाकर लड़की काे किडनैपर्स से बचाया

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 04 Jul 2022 09:39 PM (IST)

    Chetan Singh Jouramajra political journey भगवंत मान सरकार में पटियाला का सूखा खत्म हो गया। समाना से आप विधायक चेतन सिंह जाैड़ामाजरा को कैबिनेट में शामिल किया गया है। चेतन ने अपना करियर आम आदमी पार्टी से ही शुरू किया था।

    Hero Image
    Punjab Cabinet Expansion News: शाही शहर के चेतन सिंह जोड़ामाजरा भगवंत मान सरकार में मंत्री बनेंगे।

    जागरण संवाददाता, समाना (पटियाला)। Punjab Cabinet Expansion: शाही शहर के विधायक चेतन सिंह जाैड़ामाजरा भगवंत मान सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने सोमवार शाम चंडीगढ़ स्थित राजभवन में शपथ ली। इसकाे लेकर पटियाला जिले में जश्न मनाया गया। चेतन का जीवन भी संघर्षाें से भरा रहा है। चुनावी जीत के बाद वह काफी मशहूर हुए थे। चेतन जाैड़ामाजरा ने 7 साल साउथ कोरिया की एक फैक्ट्री में दिहाड़ी भी की है। वापस देश लौटे तो एक बार जान पर खेलकर लड़की को किडनैप होने से बचाया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जाैड़ामाजरा ने अपना राजनीतिक करियर आम आदमी पार्टी से ही शुरू किया था। 55 साल के जोड़ामाजरा के परिवार की इससे पहले कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं रही है। बीती 10 दिसंबर को उन्हें आम आदमी पार्टी का पटियाला ग्रामीण का प्रधान बनाया गया था। उसके बाद विधानसभा चुनाव में जोड़ामाजरा ने अकाली उम्मीदवार व पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा को 39173 वोट से हराया था।

    चुनाव में जाैड़ामाजरा ने अपने हल्फिया बयान में जानकारी दी थी कि उनकी कुल संपत्ति एक करोड़ 22 लाख 76 हजार 261 रुपये है। इसके साथ ही उन्होंने 37 लाख 89 हजार 350 रुपए की देनदारी बताई थी। चेतन सिंह जाैड़ामाजरा की शैक्षणिक योग्यता 12वींहै। राजनीति में आने से पहले जाैड़ामाजरा खेतीबाड़ी करते रहे हैं। जाैड़ामाजरा गांव विधानसभा क्षेत्र शुतराणा के तहत है लेकिन चेतन सिंह लंबे समय से समाना एरिया में सक्रिय रहे हैं। उनके परिवार में धर्मपत्नी, एक बेटा और पुत्रवधू शामिल हैं।

    लड़की को बचाने के प्रयास में हो गए थे जख्मी

    मार्च 2019 में चेतन सिंह जाैड़ामाजरा को किडनैपर्स ने गोली मार दी थी। तब उन्होंने तरनतारन में एक लड़की को बचाने की कोशिश की थी और उसको अगवा करने की कोशिश करने वालाें ने गोली मार दी थी। गोली जाैड़ामाजरा की गर्दन के पास लगी थी। तब उन्हें अमृतसर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इस घटना के बाद आप संयाेजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में ला एंड आर्डर की स्थिति पर चिंता जताई थी।

    केजरीवाल और भगवंत मान काे बताया रोल माडल

    राजनीति में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को अपना रोल माडल मानने वाले चेतन सिंह जाैड़ामाजरा ने विधायक बनने के बाद समाना के सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने, आउटर कालोनियों में सीवरेज सिस्टम डालने, स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने, सरकारी स्कूलों की हालत सुधार कर उन्हें स्मार्ट स्कूल में तबदील करने को अपनी प्राथमिकता बताया था।

    यह भी पढ़ें-Punjab Cabinet Expansion: भगवंत मान मंत्रिमंडल का विस्तार, अमन अरोड़ा, डा. इंदरबीर, फौजा सिंह, चेतन सिंह व अनमोल गगन ने ली मंत्री पद की शपथ

    comedy show banner
    comedy show banner