Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Cabinet Expansion: भगवंत मान मंत्रिमंडल का विस्तार, अमन अरोड़ा, डा. इंदरबीर, फौजा सिंह, चेतन सिंह व अनमोल गगन ने ली मंत्री पद की शपथ

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Mon, 04 Jul 2022 06:33 PM (IST)

    Bhagwant Mann Cabinet Expansion News पंजाब की भगवंत मान सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। मान मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पद और गोपनीयता ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    Hero Image
    Bhagwant Mann Cabinet Expansion News: शपथ लेने वाले पंजाब के नए मंत्री।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Bhagwant Mann Cabinet Expansion News पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। राजभवन में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं। अभी सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 10 मंत्री थे। आज पांच मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद इनकी संख्या 15 हो गई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिन विधायकों के नाम मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है उनमें सुनाम से दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा का नाम सबसे प्रमुख है। अमन अरोड़ा ने सबसे पहले शपथ ली। उनके बाद क्रमश: पहली बार विधायक बने  डा. इंदरबीर निज्जर, फौजा सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा व अनमोल गगन मान ने शपथ ली।

    विधानसभा चुनाव में 92 सीट को जीतने के बाद 16 मार्च को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बलिदानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में शपथ ली थी। इसके बाद 19 मार्च को भगवंत मान के मंत्रियों ने शपथ ली। इन मंत्रियों में से डा. विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था।

    डा. सिंगला के पास स्वास्थ्य विभाग था। इसके बाद से मुख्यमंत्री मान केवल नौ मंत्रियों के साथ ही मंत्रिमंडल चला रहे हैैं। ज्यादा विभाग होने के कारण मंत्रियों पर दबाव भी है और सरकारी कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। 16 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पार्टी ने पुराने साथियों पर भरोसा नहीं जताया था।

    मंत्रिमंडल में अब तक हरपाल चीमा और गुरमीत सिंह मीत हेयर ही ऐसे मंत्री हैं, जो दूसरी बार विधायक बने, जबकि आठ अन्य मंत्री पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने हैं।

    अरोड़ा मंत्री बनने से संगरूर से हो जाएंगे चार मंत्री

    अमन अरोड़ा को मंत्री पद मिलने के बाद संगरूर जिले से मुख्यमंत्री समेत चार मंत्री हो गए हैं। हालांकि कांग्रेस सरकार के दौरान गुरदासपुर और अमृतसर ऐसे जिले थे जहां से तीन-तीन मंत्री बने थे।

    comedy show banner
    comedy show banner