Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में AAP विधायक लाभ सिंह उगाेके के पिता ने किया खुदकुशी का प्रयास, लुधियाना डीएमसी में दाखिल

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 22 Sep 2022 03:09 PM (IST)

    पंजाब की बरनाला आरक्षित सीट से आप विधायक बने लाभ सिंह उगाेके के पिता ने खुदकुशी का प्रयास किया। उगोके पंजाब विधानसभा चुनाव में बरनाला की आरक्षित हलका भदौड़ सीट से मुख्यमंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी को हराकर चर्चा में आए थे।

    Hero Image
    विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता ने किया आत्महत्या का प्रयास।

    दर्शन तनेजा तपा बरनाला/लुधियाना। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता ने वीरवार काे आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें लुधियाना रेफर किया गया है। विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता दर्शन सिंह अपने गांव उगोके में ही रहते हैं और विधायक लाभ सिंह के भाई सुखचैन सिंह भी उनके साथ ही रहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीरवार सुबह उगाेके के भाई सुखचैन सिंह अधिक शराब पीने की किसी बात को लेकर ज्यादा कहासुनी हो गई। इसके बाद उसके पिता दर्शन सिंह ने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। यहां से पारिवारिक सदस्यों ने उन्हें तपा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया।

    उगाेके के बड़े भाई नशे का शिकार

    बताया जा रहा है कि वह अपने बड़े बेटे (लाभ सिंह के बड़े भाई) की नशे की आदत से परेशान चल रहे थे। उन्हें लुधियाना डीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सुबह उनका बड़े बेटे से झगड़ा भी हुआ था। डीएमसी में लाभ सिंह उगोके के पिता की हालत स्थिर बताई जा रही है। लाभ सिंह उगोके भी डीएमसी पहुंचे हैं।

    चन्नी काे हराकर चर्चा में आए थे उगाेके

    उगोके पंजाब विधानसभा चुनाव में बरनाला की आरक्षित हलका भदौड़ सीट से मुख्यमंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी को हराकर चर्चा में आए थे। लाभ सिंह उगोके ने सरकारी स्कूल में शिक्षा हासिल करने के साथ-साथ करीब 15 वर्ष तक झाड़ू भी लगाया था।

    उगाेके की मां बलदेव कौर स्कूल में ही स्वीपर के तौर पर ठेके पर कार्यरत हैं। वहीं उग्गोके के बेहद करीबी गुरतेज सिंह ने बताया है कि उन्हें हार्ट अटैक आया है ना कि उन्होंने कोई जहरीली चीज खाई है।

    सुबह के समय हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें वहां के निजी अस्पताल में ले जाया गया था जहां से उन्हें डीएमसी के हीरो हार्ट सेंटर में रेफर किया गया है। यहां उनका इलाज किया जा रहा है। गुरतेज सिंह के अनुसार मीडिया में चल रही सभी खबरें गलत और बेबुनियाद है और बिना कंफर्म किए इन्हें चलाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें-Plot Alottment Scam: पूर्व चेयरमैन रमन बाला सुब्रामण्यम की मुश्किलें बढ़ी, आडिट टीम पहुंची लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तर