Punjab Kisan Andolan: लुधियाना भाजपा की मीटिंग स्थल के बाहर किसानाें का हंगामा, हालात तनावपूर्ण
Punjab Kisan Andolan शनिवार को होटल फ्रेंड रिजेंसी में भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक हो रही है। पुलिस को पहले ही अंदेशा था कि किसान यहां भी विरोध करने आएंगे इसलिए सुबह से ही बैठक स्थल के चारों तरफ बेरिकेटिंग कर दी है।

जासं, लुधियाना। Punjab Kisan Andolan: शहर में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक के बाहर शनिवार काे किसानाें वे नारेबाजी की। किसानों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा भी बैठक में पहुंचे हैं। गाैरतलब है कि जिला संयुक्त किसान मोर्चा ने भाजपा के कार्यक्रमों का विरोध करने का एलान किया है। शनिवार को होटल फ्रेंड रिजेंसी में भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक हो रही है। पुलिस को पहले ही अंदेशा था कि किसान यहां भी विरोध करने आएंगे इसलिए सुबह से ही बैठक स्थल के चारों तरफ बेरिकेटिंग कर दी है।
लुधियाना में भाजपा के कार्यक्रम स्थल काे लेकर पुलिस ने बेरिकेटिंग कर दी है। (जागरण)
कांग्रेस में चल रही आपसी लड़ाई से प्रदेश का हो रहा नुकसान
अश्वनी शर्मा ने कहा कि 7 सदस्यीय कमेटी का गठन करेंगे जो व्यापारियों के साथ खड़े रहेगी। व्यापारियों को सुरक्षा देना देना मुख्य मकसद है। भाजपा व्यापारियों की समस्याओं को घोषणा पत्र में भी शामिल करेगी। कांग्रेस में चल रही आपसी लड़ाई से प्रदेश का नुकसान हो रहा है। छोटे व्यापारियों और छोटे उद्यमियों से कोरोना काल के बिजली के मिनिमम चार्ज हटाए जाएंगे। प्रोफेशनल टैक्स भी वापस लिया जाएगा। घरेलू बिजली सस्ती और 24 घंटे दी जाएगी। जीएसटी रिफंड के लिए सिंगल विंडो बनाएंगे। मेनिफेस्टो में बिजली के रेट भी भाजपा देंगी। उन्हाेंने कहा कि ठोको ताली से सिधू ईंट खड़काने पर आए है। कैप्टन विधानसभा में शक्ति दिखाए डिनर से कुछ नही होगा। भाजपा ने हमेशा राष्ट्रपति शासन का विरोध किया है।
बैठक में चुनाव के लिए व्यापार प्रकोष्ठ की तैयारियों पर चर्चा की जानी है। गौरतलब है कि दो दिन पहले सर्किट हाउस में भी भाजपा ने बैठक की थी और किसानों ने सर्किट हाउस पहुंचकर बैठक का विरोध करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने किसानों को वहां तक पहुंचने नहीं दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।