Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Encounter: पंजाब के जालंधर और लुधियाना में मुठभेड़, पुलिस की गोलीबारी में दो बदमाश घायल

    Updated: Thu, 01 May 2025 11:09 AM (IST)

    पंजाब के जालंधर और लुधियाना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जालंधर के सुरानुसी गांव में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया जबकि लुधियाना में गैंगस्टर लंडा के गुर्गे को पुलिस ने गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों बदमाशों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

    Hero Image
    मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश और बरामद हुई पिस्टल

    संवाद सहयोगी, जालंधर/लुधियाना। पुलिस और बदमाश के बीच सुरानुसी के गांव सुरां में मुठभेड़ हो गई। आरोपित की पहचान इस्लामाबाद के रहने वाले साजन के रूप में हुई है। उसकी बाई टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को दबोचकर तीन पिस्टल बरामद किए है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाइक सवार बदमाश को पुलिस ने सुरानुसी के गांव सुरां के पास रोकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं लुधियाना में हुई मुठभेड़ में भी पुलिस ने गैंगस्टर लंडा के गुर्गे अक्षय को गोली मारकर घायल कर दिया। उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुई है। इस बदमाश ने भी पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी थी।

    पुलिस ने की थी नाकाबंदी

    एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि सीआईए टीम ने विधिपुर फाटक के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर व्यक्ति आ रहा था। उसने मुंह ढका हुआ था। एएसआई परविंदर सिंह ने टीम सहित शक के आधार पर उसे रोकने का इशारा किया।

    इस दौरान आरोपित ने पुलिस पार्टी पर फायर कर वहां से सुरां गांव की ओर बाइक भगा ली, जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया तो उसने गोली चला दी वह गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान आरोपित को काबू कर लिया गया।

    आरोपी के कब्जे से 3 पिस्टल भी बरामद हुई हैं। जांच में पता चला कि आरोपित के खिलाफ मर्डर, एटेंप टू मर्डर, डकैती, एनडीपीएस एक्ट सहित 20 मामले पहले से दर्ज है। पुलिस ने आरोपित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

    गैंगस्टर लंडा को गुर्गा घायल, पिस्टल और कई रौंद बरामद

    एक दूसरी खबर में लुधियाना में चंडीगढ़ रोड स्थित गांव साहेबाना के पास वीरवार सुबह गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जिमसें गैंगस्टर लंडा का गुर्गा अक्षय जख्मी हो गया। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले गैंगस्टर पुनीत बैंस के घर पर कुछ लोगों ने फायरिंग की थी।

    पुलिस उसी मामले में हमलावरों की तलाश कर रही थी। गैंगस्टर बिना नंबर की एक्टिवा पर सवार होकर सहेबाना रोड पर आ रहा था। जैसे ही पुलिस टीम ने बदमाश को घेरा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मियों ने भी अपने बचाव में फायरिंग की। जिसमे गैंगस्टर अक्षय जख्मी हो गया। उसके कब्जे से एक पिस्टल और कई रौंद बरामद हुए है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में थाने के नजदीक चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, हिरासत में लिए गए 4 लोग; जखीरा बरामद