Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में लोगों को तीन दिन और झेलनी होगी भीषण गर्मी, फिर आंधी-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Tue, 20 May 2025 08:00 AM (IST)

    पंजाब (Punjab Weather) में कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। हालांकि बठिंडा में लगातार पांचवें दिन अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 22 मई तक पंजाब में गर्मी रहेगी लेकिन 23 मई से मौसम बदलने की संभावना है। वहीं 25 मई तक आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है।

    Hero Image
    भीषण गर्मी से बचने के लिए स्कूटी सवार महिलाएं कुछ इस तरह ढका चेहरा।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather: सोमवार को पंजाब के कई जिलों में दिनभर तेज हवाएं चली। जिससे ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

    बठिंडा में लगातार पांचवें दिन तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    फाजिल्का में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

    वहीं, फाजिल्का में तापमान 42.5 डिग्री, फरीदकोट में 42.2 डिग्री, संगरूर में 41.2 डिग्री, लुधियाना में 41.3 डिग्री, चंडीगढ़, अमृतसर, एसबीएस नगर, मोगा, जालंधर, होशियरपुर, पठानकोट सहित अन्य जिलों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Weather Update: यूपी का ये कैसा मौसम! कई जिलों में तेज हवा के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट, दोपहर में श्रमिक काम नहीं करेंगे

    22 मई तक गर्म रहेगा मौसम

    उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 मई तक पंजाब में मौसम गर्म रहेगा। दिन में तेज धूप रहेगा। गर्म हवाएं भी चलेंगी। 23 मई से मौसम बदलेगा। 25 मई तक पंजाब में आंधी वर्षा की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। वहीं, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्लीवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, अगले हफ्ते तक आंधी के साथ बारिश के आसार; पढ़ें ताजा अपडेट