विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब बंद के बीच हादसा, CM मान का बैनर उतार रहा युवक 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आया, मौके पर तोड़ा दम

Published: Thu, 15 Oct 2026 01:42 PM (IST)

लुधियाना के जमालपुर में पंजाब बंद के दौरान मुख्यमंत्री का बैनर उतार रहा 22 वर्षीय युवक 11 हजार वोल्ट की ...और पढ़ें

मृतक युवक की फाइल फोटो।

मृतक युवक की फाइल फोटो।

HighLights

  1. लुधियाना में पंजाब बंद के दौरान युवक की मौत।

  2. CM मान का बैनर हटाते लगा 11 हजार वोल्ट का करंट।

  3. जशनदीप सिंह नामक 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौत।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद के दौरान लुधियाना के जमालपुर इलाके में करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जशनदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक मुख्यमंत्री भगवंत मान का बैनर उतार रहा था। इसरी दौरान वे हाई वोल्ट तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जशनदीप लोहे की रॉड के साथ बैनर उतार रहा था। इसी दौरान रॉड हाईटेंशन बिजली की तारों से टकरा गई। जिससे उसे करंट लग गया। जिसके बाद वे बेसुध होकर सड़क पर गिर गया। साथ चल रहे प्रदर्शनकारियों ने उसे तुरंत उठाया और अस्पताल ले गए। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- LIVE: परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद, पटियाला-सरहिंद रोड जाम; फरीदकोट में संदिग्ध गोलियों के साथ एक काबू

ऊपर से गुजर रही थी 11 हजार वोल्ट की तार

ली जानकारी के अनुसार, पंजाब बंद के दौरान ये हादसा जमालपुर इलाके में हुआ। युवक जब बैनर उतार रहा था तो उसके हाथ में लोहे की रॉड थी। वही रॉड ऊपर से गुजर रही करीब 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली की तारों के संपर्क में आ गई। इससे युवक को जोरदार करंट लगा और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरा जनसैलाब, मानसा की SHO सस्पेंड; Photos में देखें पंजाब के हालात

पुलिस ने जांच की शुरू

युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिए अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच को शुरू कर दिया। पुलिस अब मामले की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा रहा है। 

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्याकांड: आरोपी अश्विनी की पत्नी नीलम और दो साथी भी हुए नामजद, मोबाइल कॉल से खुलेगा राज