विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरा जनसैलाब, मानसा की SHO सस्पेंड; Photos में देखें पंजाब के हालात

Published: Thu, 15 Oct 2026 12:38 PM (IST)

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब में बंद का एलान किया गया है। सूबे के कई जिलों ...और पढ़ें

कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए हैं (जागरण फोटो)

कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए हैं (जागरण फोटो)

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के खिलाफ पंजाब में आज बंद का आह्व किया गया है। सूबे के कई जिलों में स्कूल बंद हैं और बसों को संचालन भी थम गया है, जिन जिलों में बसें चलाई जा रही हैं। वहां प्रदर्शनकारी पहुंचकर बसों को रोक रहे हैं।

वहीं, इस प्रदर्शन में किसान नेताओं ने भी हिस्सा लिया है। कई जगहों पर सड़कें जाम कर दी गई है। पंजाब पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।

parvinder_singh_news (2)

पंजाब बंद के आह्वान के बीच अजनाला के बाजारों में अकाली दल वारिस पंजाब के वर्कर्स ने भी मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाजारों में घूमकर बंद के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रदर्शन के बीच अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

amritpal_singh_news (1)

अमृतसर में बाजार-दुकानें बंद

किसान-मजदूर संगठनों की ओर से किए गए पंजाब बंद के आह्वान का अमृतसर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में असर देखने को मिला। छेहरटा, खंडवाला, इंडिया गेट, नारायणगढ़, जंडियाला गुरु, रईया, ब्यास और अजनाला में बंद का असर रहा।

parvinder_singh_news (1)

कई स्थानों पर किसान संगठनों के सदस्यों ने दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील की। वहीं, छेहरटा चौक में नशा तस्करों के खिलाफ रोष धरना लगाकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

parvinder_singh_enws

वकीलों ने किया काम रोकने का फैसला

बंद के आह्वान को पटियाला में जिला बार एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है। एसोसिएशन की ओर से प्रस्ताव पारित कर अदालतों में वकीलों ने कामकाज बंद रखने का फैसला लिया।

इसके तहत गुरुवार को शाम 5 बजे तक नो वर्क डे रखा गया है। वकीलों ने पंजाब में नशे के कारोबार पर रोक लगाने और झोटा हत्याकांड के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

parvinder_singh_news

मानसा की SHO सस्पेंड

परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे द्वारा कई बार शिकायतें दर्ज कराने और ड्रग तस्करों के बारे में जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

parviner_singh_news

झोटा हत्याकांड के संबंध में, डीआईजी हरजीत सिंह ने भी कहा कि लापरवाही के दोषी पाए जाने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

MANSA_SHO

मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी ने घोषणा की कि सिटी पुलिस स्टेशन-2 की इंचार्ज बेअंत कौर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और उन्हें पुलिस लाइंस में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है।

पंजाब बंद से जुड़ीं PHOTOs...

protests

पटियाला जिला बार एसोसिएशन के सदस्य पंजाब बंद के समर्थन संबंधी जानकारी देते हुए। फोटो जागरण

punjab_news_latest (2)

बठिंडा के बंद पड़े बाजार।

punjab_latest_news

सतनाम वाहेगुरु का जाप कर रहे प्रदर्शनकारियों को घेर कर खड़ी है पुलिस नेशनल हाईवे पर

punjab_protests

प्रदर्शन के दौरा दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे से साइड में हटाकर ट्रैफिक निकलवा रही है पुलिस

यह भी पढ़ें- Live: परविंदर झोटा हत्याकांड का विरोध, आज पंजाब बंद; पटियाला सरहिंद हाईवे किसानों ने किया जाम

यह भी पढ़ें- तरनतारन बॉर्डर से नशे की खेप के साथ कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, सवालों के घेरे में पंजाब पुलिस; पहले भी आ चुके ऐसे कई मामले