Punjab Local Body Poll 2021: हम किसी से कम नहीं... वोटिंग में पंजाब के बुजुर्गों ने दिखाया युवाओं जैसा जोश
Punjab Local Body Poll 2021 पंजाब में निकाय चुनाव के कई रंग देखने काे मिले। हर जिले में बुजुर्गाें ने जमकर मतदान किया। रायकोट की 96 साल की कौशल्या देवी कोड़ा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया वह धीरे-धीरे मतदान केंद्र पर पहुंची।

रायकोट, खन्ना, जगराओं, (लुधियाना) [पासी, सचिन, सग्गू]। निकाय चुनाव रूपी यज्ञ में हर लाेग अपनी आहुति डालने के लिए तत्पर है। इस दाैरान हर उम्र का मतदाता अपने वाेट का प्रयोग कर रहा है। इसी कड़ी में पंजाब के बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। प्रदेश के हर जिले में बुजुर्गाें ने जमकर मतदान किया। रायकोट की 96 साल की कौशल्या देवी कोड़ा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया वह धीरे-धीरे मतदान केंद्र पर पहुंची।
.jpg)
बुजुर्ग महिला मतदान करने जाती हुई। (जागरण)
इस दाैरान काैशल्या ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उम्र के अंतिम पड़ाव में भी वह मतदान कर अपने शहर की भलाई के लिए अच्छा पार्षद चुनेगी। इसके अलावा देहात के कई बूथाें पर बुजुर्गाें ने इस बार मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा जगराओं के वार्ड नंबर 7 में सेंट महाप्रज्ञा स्कूल के पोलिंग बूथ पर मतदान करने के लिए 92 वर्षीय बुजुर्ग नछत्तर सिंह भी वाेट डालने पहुंचे। वहीं 86 वर्षीय सुरजीत कौर ने भी मताधिकार का इस्तेमाल किया। सुरजीत कौर का कहना है कि लाेगाें काे वाेट देने में पीछे नहीं रहना चाहिए। इससे ही जिले का विकास संभव है।
.jpg)
86 वर्षीय सुरजीत कौर ने भी मताधिकार का इस्तेमाल किया। (जागरण)
वोट बेकार नहीं होनी चाहिए

वाेट डालने के बाद शीला देवी और 85 साल की संतो देवी। (जागरण)
खन्ना के वार्ड 26 में 87 साल की शीला देवी और 85 साल की संतो देवी। जब शीला देवी वोट डालने जा रही थी तो संतो वापस आ रही थी। दोनों एक दूसरे से बातें की और कहा कि इस बार का चुनाव कई मायनाें में अलग है। खन्ना के वार्ड 10 में 82 वर्षीय महिला सुदर्शन गुप्ता मतदान करने पहुंची। उन्हें कुछ समय पहले ही पैरेलाइसिस का अटैक भी हुआ था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।