Ludhiana Local Body Poll 2021: लुधियाना में 68.92 फीसद पाेलिंग; पायल व दोराहा में सबसे ज्यादा वाेटिंग
Ludhiana Local Body Poll 2021 जिले में दोपहर चार बजे तक 68.92 फीसद मतदान हाे गया है। पायल में चार बजे तक 83.09 दोराहा में 74.43 जगराओं में 67.54 फीसद मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर मास्क पहनना शारीरिक दूरी सहित तमाम कोविड नियमों का पालन किया जा रहा है।
लुधियाना, जगराओं, खन्ना, दाेराहा, जेएनएन। Ludhiana Local Body Poll 2021: नगर कौंसिल चुनाव में चार बजे तक 68.92 फीसद मतदान हुआ है। अभी तक कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय की सूचना नहीं है। जिले में सबसे अधिक मतदान नगर कौंसिल पायल में हुआ। पायल में चार बजे तक सबसे ज्यादा 83.09, दोराहा में 74.43 फीसद मतदान हुआ।
जिले में दोपहर दाे बजे तक मतदान तेज हाे गया है। जगराओं में चार बजे तक 67.54, पायल में चार बजे तक 83.09, दोराहा में 74.43 फीसद मतदान हुआ। अब तक सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा है। जगराओं के वार्ड नंबर 17 में स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई। जब भाजपा महिला उम्मीदवार एवं कांग्रेस महिला उम्मीदवार के समर्थकों में हल्का विवाद हुआ।
दाेराहा के एक बूथ में वाेट डालने जाती बुजुर्ग महिला। (जागरण)
नगर काैंसिल में बने पोलिंग स्टेशन के बाहर लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। सुरक्षा प्रबंधों के बीच लाेग अपने मत का उपयोग करने जा रहे है। चुनाव अधिकारियों ने वोटरों को अपील की है कि अपने मत का उपयोग करने के लिए अपने साथ पहचान पत्र जरूर लेकर आएं। वहीं समराला में नगर कौंसिल चुनाव में अब तक
कोविड नियमों का किया जा रहा पालन
खन्ना के वार्ड 26 में जायजा लेने पहुंचे विधायक गुरकीरत सिंह कोटली। (जागरण)
मतदान केंद्रों पर मास्क पहनना, शारीरिक दूरी सहित तमाम कोविड नियमों का पालन किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने इसके सख्त निर्देश दिए थे। केंद्राें पर कमरों को सैनिटाइज करना होगा। फर्नीचर उचित दूरी बनाकर सेट करना होगा। वहीं उम्मीदवारों की पार्टियां मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर अपने बूथ लगाएंगे।
कहां-कहां होगा चुनाव
नगर कौंसिल उम्मीदवार
खन्ना 183
जगराओं 96
रायकोट 57
पायल 38
दोराहा 59
समराला 50
मुल्लांपुर 02
साहनेवाल 04
निर्विरोध चुने गए पार्षद: 01
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें