Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोसायटी चुनाव में एनआरएमयू ने लहराया परचम, जीत की खुशी पर लुधियाना में निकाली विजयी रैली

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jul 2022 04:01 PM (IST)

    नार्दन जोन रेलवे एम्प्लाइज थ्रैफ्ट एवम क्रेडिट सोसायटी के चुनाव में फिरोजपुर मंडल ने एक बार पुनः अपना परचम लहराया है। इसी कड़ी में आज एनआरएमयू लुधियाना अलार्म द्वारा विजयी रैली निकाली गई। कामरेड कुलविंदर सिंह ग्रेवाल डिविजनल प्रेसिडेंट ने साथियों का धन्यवाद किया।

    Hero Image
    एनआरएमयू की जीत पर लुधियाना में विजयी रैली निकाली गई। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। नार्दन जोन रेलवे एम्प्लाइज थ्रैफ्ट एवम क्रेडिट सोसायटी के चुनाव में फिरोजपुर मण्डल ने एक बार पुनः अपना परचम लहराया। फिरोजपुर मंडल की 29 सीट पर NRMU 23, URMU 2,आजाद 2 एवम सर्वदल समर्थित 2 में जीत प्राप्त की। पठानकोट शाखा के अंतर्गत 7 सीट का चुनाव (पठानकोट 4, जम्मू 2 श्रीनगर 1) जिसमें कामरेड दीपक गुप्ता, प्रीतम चन्द मनकोटिया, दिलबाग सिंह, राजेश आहूजा, प्रकाश चन्द्र, दुर्गेश कुमार यादव, मोहम्मद अशरफ खांडे, निर्विरोध चुने गए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में हुए चुनावों मे जहां एक तरफ लुधियाना की सभी जत्थेबंदियों ने एक कैंडिडेट को वोट डाली है, वहीं नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के कैंडिडेट को लुधियाना के साथियों की इमानदारी और कार्य को दिखाते हुए भारी संख्या में उनको मतदान दिए। इसी कड़ी में आज एनआरएमयू लुधियाना अलार्म द्वारा विजयी रैली निकाली गई। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कामरेड कुलविंदर सिंह ग्रेवाल डिविजनल प्रेसिडेंट ने साथियों को भारी मतदान धर्म के पक्ष में करने के लिए धन्यवाद किया और आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि नार्दन की 120 सीट में से एनआरएमयू ने 100 से ज्यादा सीट जीत ली हैं।

    जगाधरी की सात की सात सीटें एनआरएमयू ने जीती। दिल्ली डिवीजन के NZRE इलेक्शन में यूआरएमयू का सूपड़ा साफ, टोटल 43 सीटों पर हुए थे जिसमें से 38 पर एनआरएमयू ने जीत प्राप्त की है। URMU ने 5 सीट प्राप्त की है। पटियाला में 5 में से 5 सीटें एनआरएमयू ने प्राप्त की। अभी हैडक्वार्टर का चुनाव बाकी है। उन्होंने मण्डल की ऐतिहासिक जीत पर चुने साथियों को बधाई दी।

    26 तारीख को हुए NZRE लुधियाना के मतदान कुछ इस प्रकार है।

    1-ELT SHED =1 SEAT 

    TOTEL VOTE = 451

    URMU +ST SC+ URKU =233

    NRMU = 218

    2-DSL SHED  = 1 SEAT 

    TOTEL  VOTE =350

    URMU + ST SC + URKU = 185

    NRMU = 165

    3-DSL SHED = 1 SEAT 

    TOTEL VOTE = 333

    URMU + ST SC+ URKU = 173

    AZAAD = 29

    NRMU =131

    4-LOCO  

    TOTEL VOTE = 391

    ALARSA + URMU + ST SC + URKU = 165

    NRMU  = 226

    5-STN BRANCH 

    TOTEL VOTE = 307

    URMU + ST SC + URKU = 123

    NRMU =184