Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना के कांग्रेस नेता गुरसिमरन मंड को NIA का नोटिस, हिंदू नेताओं पर हमले के मामले में होगी पूछताछ

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 13 Apr 2022 02:15 PM (IST)

    पंजाब के कांग्रेस नेता गुरसिमरन मंड बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। एनआइए ने कांग्रेस नेता मंड काे नोटिस भेज पेश होने को आदेश दिए हैं। यह नोटिस थाना सराभा नगर की पुलिस के जरिये भेजा गया है।

    Hero Image
    गुरसिमरन सिंह मंड काे एनआइए का नाेटिस। (फाइल फाेटाे)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) ने कांग्रेस के नेता और कट्टरपंथियों के खिलाफ बोलने वाले गुरसिमरन सिंह मंड को नोटिस भेज पेश होने को कहा है। मंड को 18 अप्रैल को एनआइए के चंडीगढ़ कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। गुरसिमरन मंड को यह नोटिस थाना सराभा नगर की पुलिस के जरिये भेजा गया है। दरअसल पंजाब के फिलौर के नजदीकी मट्ट वाली के मंदिर में पुजारी कमलदीप सिंह व एक महिला सेवदार सिमरनजीत कौर को गोली मार दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब पुलिस ने 31 जनवरी 2021 को आपराधिक मामला दर्ज किया था और बाद में यह मामला एनआइए को भेज दिया गया था। एनआइए ने अलग से 8 सितंबर को एफआइआर दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू की थी। जिसकी जांच लगातार की जा रही है। जिसमें विदेश बैठे आतंकी हरदीप सिंह निझर, अमनदीप सिंह मोगा, कमलजीत शर्मा मोगा, राम सिंह फिरोजपुर, गगनदीप सिंह निवासी फिरोजपुर को नामजद किया हुआ है।

    गुरसिमरन सिंह मंड के अनुसार उसका केस से कोई लेना देना नहीं है, मगर फिर भी एनआइए की तरफ से उसे पेश होने को कहा गया है। एनआइए के समक्ष पेश होने के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर उसे क्यों बुलाया गया है।

    यह भी पढ़ें-Punjab Congress New Chief: बचपन में माता-पिता काे खाेया, 10वीं तक ही कर सके पढ़ाई, संघर्ष से राजा वड़िंग ने हासिल किया मुकाम

    पहले भी विवादाें में रहे हैं मंड

    कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह मंड पहले भी कई बार विवादाें में रहे हैं। गुरसिमरन सिंह मंड ने काफी समय पहले लुधियाना में अपनी पगड़ी के साथ राजीव गांधी का बुत साफ किया था, जिस कारण उस समय भी जत्थेबंदियों के विरोध का उन्हें सामना करना पड़ा था। इसी कारण तख्त श्री केसगढ़ साहिब से माथा टेककर लौटते समय नौजवानों ने उनके खिलाफ नारेबाजी भी की थी।

    यह भी पढ़ें-Misdeed Case: लुधियाना के पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस साथियों सहित भगोड़ा करार, केस के साथ संपत्ति अटैच