लुधियाना में शरारती तत्वों ने फाड़े धर्म गुरुओं के फ्लेक्स बोर्ड, एक गिरफ्तार; इलाके में फैला रोष
लुधियाना में उस समय रोष फैल गया जब शरारती तत्वों ने सिख गुरुओं के फ्लेक्स बोर्ड फाड़ दिए। संगठनों का कहना है कि फ्लेक्स बोर्ड फाड़कर सिख धर्म की भावना ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता लुधियाना। शिमलापुरी स्थित ईश्वर नगर गिल नहर पुल के पास लगे सिख गुरुओं के फ्लेक्स बोर्ड शरारती तत्वों ने फाड़ दिए। इसे लेकर इलाके में सिख संगठनों के बीच रोष फैल गया है। मौके पर पहुंची थाना शिमलापुरी पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे की तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है।
हरभजन सिंह खालसा की शिकायत पर केस दर्ज
दोनों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। एएसआइ सुरजीत सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित शिमलापुरी के जुझार नगर स्थित गली नंबर 2 निवासी चंदन कुमार है। जबकि ईश्वर नगर पुल के पास पाल स्वीट शाप के मालिक सुखविंदर सिंह की पुलिस को तलाश है। पुलिस ने शिमलापुरी के बसंत नगर की गली नंबर 11 निवासी हरभजन सिंह खालसा की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।
अपने बयान में उसने बताया कि एक नगर कीर्तन श्री अकाल तख्त साहिब से रवाना होकर गांव व शहरों से होते हुए नई दिल्ली स्थित गुरुद्वारा शीशगंज जाने वाला है। उस नगर कीर्तन के स्वागत के लिए रंगरेटा हरि सिंह नलवा फेडरेशन की तरफ से ईश्वर नगर पुली गिल नहर के पास पंजाब के संगठनों ने शहीद बाबा जीवन सिंह, श्री गुरु तेग बहादुर सिंह और श्री गुरु गोबिंद सिंह के स्वरूप के फ्लेक्स बोर्ड लगा रखे हैं।
फ्लेक्स बोर्ड फाड़कर सिख धर्म की भावनाओं को पहुंचाई ठेस
29 अगस्त की रात उक्त आरोपितों ने वह फ्लेक्स बोर्ड फाड़कर सिख धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। सुरजीत सिंह ने कहा कि सुखविंदर सिंह की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।