विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना: चॉकलेट में नशीला पदार्थ मिलाकर 13 वर्षीय भांजी से दुष्कर्म, आरोपी मामा पर केस दर्ज

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:00 PM (IST)

लुधियाना के ग्यासपुरा में 13 वर्षीय भांजी को चॉकलेट में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. मामा ने 13 वर्षीय भांजी को नशीली चॉकलेट खिलाई।

  2. बेहोश होने पर आरोपी मामा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

  3. आरोपी मोहम्मद कैफ पर POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके मामा मोहम्मद कैफ ने चाकलेट में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिलाया और बच्ची के बेसुध होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

वारदात के बाद बच्ची डर के कारण चुप रही। दिल्ली लौटने पर उसने परिजनों को घटना बताई। पुलिस शिकायत के अनुसार, बच्ची मई 2026 में अपने परिवार के साथ दिल्ली से अपनी सौतेली मां के मायके ग्यासपुरा आई थी। इसी दौरान सौतेली मां के भाई कैफ ने उसे चाॅकलेट दी।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पर NHRC का कड़ा रुख, बसों की सुरक्षा रिपोर्ट के साथ पंजाब के मुख्य सचिव तलब

चाकलेट खाने के बाद हालत बिगड़ी

आरोप है कि इसे खाने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई और वह बेसुध होने लगी। इसी स्थिति का फायदा उठाकर आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया। परिवार ने 22 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के मेट्रो पुलिस स्टेशन में आरोपित के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करवाई। वारदात लुधियाना में होने के कारण दिल्ली के डीसीपी, मेट्रो ने पत्राचार के जरिए मामला लुधियाना पुलिस को भेज दिया।

यह भी पढ़ें- हरियाणा पुलिस के 40 इंस्पेक्टर 8 साल से DSP बनने का कर रहे इंतजार, विभाग में 70 से अधिक पद खाली; कब होगा प्रमोशन?

जीरो एफआईआर पर हुई कार्रवाई

जीरो एफआइआर की कापी मिलने के बाद थाना साहनेवाल पुलिस ने 14 नवंबर को न्यू अंबेडकर नगर निवासी मोहम्मद कैफ के खिलाफ केस दर्ज किया। उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1), 351(2), 123 और पाक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच एएसआई सुखदीप सिंह को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- नशा तस्करी मामले में श्री मुक्तसर साहिब और गिद्दड़बाहा में NCB की छापेमारी, घंटों खंगाला रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।