हरियाणा पुलिस के 40 इंस्पेक्टर 8 साल से DSP बनने का कर रहे इंतजार, विभाग में 70 से अधिक पद खाली; कब होगा प्रमोशन?
हरियाणा पुलिस के 40 इंस्पेक्टर आठ साल से डीएसपी पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं, जबकि 70 से अधिक पद खाली हैं।
-1794737516792_m.webp)
फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।
HighLights
40 इंस्पेक्टर आठ साल से डीएसपी पदोन्नति की राह देख रहे
70 से अधिक डीएसपी पद खाली, कई इंस्पेक्टर सेवानिवृत्ति के करीब
पदोन्नति में देरी के कारण अदालती मामले और डीपीसी बैठक लंबित
सोमदत्त शर्मा, करनाल। हरियाणा पुलिस के 40 इंस्पेक्टर पिछले आठ साल से डीएसपी बनने की बाट जोह रहे हैं। खास बात ये है कि तमाम नियम और कायदे पूरे होने के बावजूद उनको पदोन्नति नहीं मिल रही है।
इतना ही नहीं इसमें से आधे से अधिक तो सेवानिवृत्ति के नजदीक हैं या फिर किसी का एक एक साल नौकरी का बचा है। इससे भी बड़ी बात ये है कि पुलिस महकमे में डीएसपी के 70 से अधिक पद भी खाली पड़े हैं, बावजूद इसके विभाग पदोन्नति नहीं दे रहा है।
साल 2003 और 2004 बैच में 40 से अधिक सब इंस्पेक्टर की भर्ती हुई।
पंजाब पुलिस रूल के हिसाब से 8 साल बाद 2012 में ये इंस्पेक्टर बन गए। इसके बाद 6 साल बाद इंस्पेक्टर रहने के बाद उनको 2018 में डीएसपी बनना था, लेकिन बार-बार अलग-अलग तर्क देकर विभाग पदोन्नति का टालता रहा है। गंभीर बात ये है कि कई इंस्पेक्टर अब डीएसपी बनने के इंतजार सेवानिवृत्ति के करीब पहुंच गए हैं।
पदोन्नति को लेकर सभी पात्र मुख्यालय के साथ साथ सीएम के पास भी अपनी अपील कर चुके हैं।उनका सवाल है कि डीएसपी से एएसपी और एएसपी से आइपीएस बनने का सिलसिला जारी है।
पिछले दिनों सरकार ने लगातार अधिकारियों की पदोन्नति की है, जिससे 70 से अधिक डीएसपी के पद खाली हो गए हैं।ऐसे में इंस्पेक्टर पदोन्नित पाने को लेकर लगातार अपनी पैरवी कर रहे हैं। देखना यह है कि उनके कंधे पर एचपीएस का स्टार कब लगता है।
वरिष्ठता सूची तैयार, एसीआर रिपोर्ट भी मांगी, फिर भी अटक गया मामला
पदोन्नति को लेकर पुलिस मुख्लाय ने पात्र इंस्पेक्टर की वरिष्ठता सूची भी तैयार कर ली है। छह माह पहले विभाग ने सभी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट), विजिलेंस क्लीयरेंस और सर्विस रिकॉर्ड से संबंधित रिकॉर्ड मांगा था। इसके बाद विभाग ने प्रस्ताव बनाकर गृह सचिव के पास भेज दिया। उस समय उम्मीद जगी थी कि पदोन्नति होगी, लेकिन इस मामले में भी छह माह बीत चुके हैं।
तीन साल से डीपीसी की बैठक का इंतजार
साल 2023 में डीपीसी (विभागीय पदोन्नति कमेटी) की बैठक हुई थी, इसके बाद से यह बैठक लगातार टल रही है। खास बात ये भी है कि इंस्पेक्टरों की पदोन्नति होते ही नीचे से एएसआई और एसआई की पदोन्नति का रास्ता भी साफ हो जाएगा।
ये भी है पेंच
- 2008 बैच के सब इंस्पेक्टर नए नियमों का हवाला दे रहे हैं।
- पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पदोन्नति का मामला चल रहा है।
- प्रमोशन में 20 प्रतिशत आरक्षण के चलते भी लटक रहा है मामला
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।