Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'गिरगिट हैं केजरीवाल, रोज नया रंग बदलकर...', गिरिराज सिंह ने AAP सुप्रीमो के लिए ऐसा क्यों कहा?

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 01:21 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आप के पास कोई विजन नहीं है और इसी के चलते दिल्ली वालों ने उन्हें नकार दिया है। अब पंजाब में भी आप की सरकार का अंतिम चरण है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में भाजपा पंजाब में सरकार बनाने जा रही है।

    Hero Image
    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला (File Photo)

    मुनीश शर्मा, लुधियाना। आम आदमी पार्टी के पास किसी तरह का विजन नहीं है, इसका खामियाजा दिल्ली के लोगों को भुगतना पड़ा है और इसी के चलते दिल्ली वालों ने आम आदमी पार्टी को चलता कर भाजपा के हाथ में सत्ता दी है। इसके बेहतर नतीजे भी दिल्ली में देखने को मिल रहे हैं। विकास की गति तेज होने के साथ लोगों में एक बेहतर सरकार का विश्वास पैदा हुआ है। यह कहना था केन्द्रीय टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) का। वे शनिवार को लुधियाना में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AAP ने पंजाब के खजाने को खाली कर दिया'

    उन्होंने कहा कि पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार का यह अंतिम चरण है। क्योंकि पंजाब के लोग आप की नीतियों से परेशान हो चुके हैं। पंजाब लगातार कर्ज की ओर बढ़ रहा है और पंजाब की आर्थिक स्थिति के साथ यहां के लोग सुरक्षा के लिहाज से भी चिंतित है।

    उन्होंने कहा कि आप सरकार ने पंजाब के खजाने को खाली कर दिया है। पंजाब के लोग कांग्रेस और आप दोनों की सरकार बनाकर देख चुके हैं। लेकिन पंजाब को प्रगति की ओर ले जाने में दोनों असफल रहे है।

    पंजाब में बीजेपी की जीत का किया दावा

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा पंजाब में सरकार बनाने जा रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को उनके दिलों में जगह बनानी चाहिए और उन्हें भाजपा शासित राज्यों में हो रहे विकास की पूर्ण जानकारी देनी चाहिए।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब की नकल दुनिया करती है, क्योंकि पंजाबी सदा कुछ अलग और बेहतर करने के लिए जाने जाते है। ऐसा होने के बावजूद अच्छी सरकार सत्ता में न होने के चलते पंजाब विकास की पटरी से अछूता है। केवल भाजपा ही पंजाब की बेहतरी के लिए काम कर सकती है।

    AAP रंग बदलने वालों की टोली है- गिरिराज सिंह

    गिरिराज सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी गिरगिट और रंग बदलने वालों की टोली है। यह केवल घोषणाएं करने तक ही सीमित है। पुरानी घोषणाओं को पूरा करने की बजाए यह हर समय नई नई घोषणाएं कर देते है। लेकिन काम के नाम पर इनके पास बताने के लिए कुछ नहीं।

    उन्होंने कहा कि देश में एक्सपोर्ट की बात करें, तो यह 19 लाख करोड़ से 90 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। इसमें पंजाब की भागीदारी बढ़ाई जा सकती है। लेकिन यहां की सरकार कारोबार की ग्रोथ के लिए सजग नहीं है। विकसित देश और मेक इन इंडिया का सपना पंजाब के बिना अधूरा है।

    आप सरकार वे पंजाब को गिरवी रख दिया है। केजरीवाल अब पंजाब से राज्यसभा में जाने की तैयारी में हैं। पहले दिल्ली को बर्बाद किया और अब पंजाब में हस्तक्षेप कर यहां की स्थिति को खराब करेंगे। क्योंकि विकास के नाम पर इनका पास कुछ नहीं, केवल जुमले मारते है।

    ये भी पढ़ें- परिसीमन के खिलाफ अब पंजाब भी उतरा, CM मान ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना; कहा- ये इधर उधर की चालें

    ये भी पढ़ें- 'भाग जाओ या रास्ते पर आ जाओ...', पंजाब में बुलडोजर एक्शन के सवाल पर क्या बोले अमन अरोड़ा, पढ़ें खास बातचीत