Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना उपचुनाव में कईयों की साख दांव पर, ओसवाल ग्रुप से लेकर बड़े औद्योगिक घरानों के उद्योगपति भी कर रहे प्रचार

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 09:19 AM (IST)

    लुधियाना के हलका पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की राजनीतिक तस्वीर अनूठी है। ओसवाल ग्रुप समेत कई बड़े औद्योगिक घरानों के उद्योगपति प्रचार में उतरे हैं। 16 हजार करोड़ के ओसवाल ग्रुप 4300 करोड़ के ट्राइडेंट ग्रुप और 56 करोड़ के क्रिमिका ग्रुप के उद्यमी विभिन्न दलों के लिए प्रचार कर रहे हैं। वे डोर-टू-डोर जाकर मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं जनसभाएं कर रहे हैं।

    Hero Image
    लुधियाना उपचुनाव में उद्योगपति भी अलग-अलग राजनीतिक दलों के लिए कर रहे प्रचार।

    अपील वरिंदर राणा, लुधियाना। लुधियाना के हलका पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लिए होने जा रहे उपचुनाव की राजनीतिक तस्वीर सबसे अलग दिख रही है। पंजाब की राजनीति का यह पहला उपचुनाव है, जिसमें ओसवाल ग्रुप से लेकर बड़े औद्योगिक घरानों से जुड़े उद्योगपति प्रचार के लिए मैदान में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली बार देखने को मिल रहा है जब 16 हजार करोड़ के टर्नओवर वाले ओसवाल ग्रुप, 4,300 करोड़ के ट्राइटेंड ग्रुप, 56 करोड़ के क्रिमिका ग्रुप से जुड़े उद्यमियों से लेकर शहर के अन्य कई बड़े उद्योगपति प्रचार में पसीना बहाते दिख रहे हैं।

    सभी दिग्गज उद्योगपति अलग-अलग राजनीतिक दलों के लिए डोर-टू-डोर प्रचार तो कर ही रहे हैं, लोगों को मतदान के लिए भी प्रेरित कर रहे है। साथ ही अपनी फैक्ट्री और घरों में जनसभाएं भी कर रहे हैं। यही नहीं, उद्योगपति अपने वर्करों को मतदान केंद्र तक जाने के लिए वाहनों की भी व्यवस्था की है। पहली बार है कि उद्योगपति इंटरनेट मीडिया पर रील्स डालकर लोगों से मतदान के लिए आगे आने की अपील कर रहे है।

    उद्योगपतियों इस नए प्रयास से इस बार मतदान प्रतिशत भी बढ़ सकता है। बता दें कि जनवरी 2025 में हलका पश्चिम विस क्षेत्र से आप विधायक गुरप्रीत गोगी का निधन हो गया था। अब 19 जून को इस सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। 23 जून को परिणाम घोषित होगा। भीषण गर्मी में प्रचार चरम पर है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी उद्योगपति संजीव अरोड़ा, कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु और भाजपा प्रत्याशी जीवन गुप्ता के बीच तिकोना मुकाबला है।

    हलका वेस्ट लुधियाना का लगभग 80 प्रतिशत एरिया पाश एरिया है। लुधियाना के बड़े उद्योगिक घरानों के घर इसी हलके में पड़ते है। इससे पहले राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज सिर्फ इनके घरों पर मिलने के लिए जाते थे। इस पर भी ज्यादातर उद्योगपति मतदान करने ही नहीं जाते थे, लेकिन इस बार चुनावी परिदृश्य बदल हुआ है। पहली बार है कि 16 हजार करोड़ की नेटवर्थ रखने वाला ओसवाल ग्रुप चुनावी जनसभाओं का आयोजन कर मतदान की अपील कर रहा है।

    शनिवार को ओसवाल ग्रुप की मोंटेकार्लो फैक्ट्री में जनसभा हुई। इसमें नाहर ग्रुप (ओसवाल) के कमल ओसवाल व संदीप जैन जैसे प्रमुख उद्योगपति मौजूद थे। 4300 नेटवर्थ की क्षमता रखने वाले ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन रजिंदर गुप्ता भी प्रचार में जुटे हैं। उनकी तरफ से अपने घर व दफ्तर में वर्करों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। 56 करोड़ के क्रिमिका ग्रुप के अनूप वेक्टर भी लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं।