Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना पश्चिम उपचुनाव 2025: कांग्रेस ने भारत भूषण आशु को उतारा, संजीव अरोड़ा को देंगे टक्कर; SAD भी मैदान में

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 11:43 PM (IST)

    लुधियाना पश्चिम सीट के लिए कांग्रेस ने भारत भूषण आशु को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है। शिरोमणि अकाली दल ने भी उपचुनाव लड़ने की घोषणा की है। भाजपा के चुनाव ऑब्जर्वर भी प्रत्याशी के चयन को लेकर दावेदारों से बातचीत कर रहे हैं। हॉट सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है।

    Hero Image
    कांग्रेस ने लुधियाना पश्चिम सीट पर भारत भूषण आशु पर खेला दांव। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना की वेस्ट सीट के लिए कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस आशय का पत्र एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से शुक्रवार रात जारी किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह सीट आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत गोगी की मौत के बाद खाली हुई है। प्रदेश चुनाव आयोग ने अभी उपचुनाव की तिथि घोषित नहीं की है परंतु यह हॉट सीट बन चुकी है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को इस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। आप का शीर्ष नेतृत्व जीत सुनिश्चित करने के लिए रात-दिन एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है।

    आशु का गढ़ रही है लुधियाना पश्चिम

    वहीं शिरोमणि अकाली दल ने भी उपचुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। भाजपा के चुनाव ऑब्जर्वर भी प्रत्याशी के चयन को लेकर दावेदारों से बातचीत कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व मंत्री आशु को आप प्रत्याशी के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। यह सीट आशु का गढ़ रही है।

    यह भी पढ़ें- Punjab News: फरीदकोट में अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़, 21 मरीजों का किया गया रेस्क्यू