Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ludhiana Weather Update: मौसम ने बदली करवट, सुबह में हुआ ठंड का एहसास; 18 डिग्री तक पहुंचा तापमान

    By Asha Rani Edited By: Deepika
    Updated: Fri, 30 Sep 2022 08:17 AM (IST)

    Ludhiana Weather Update मौसम विभाग की मानें तो अगले हफ्ते से मौसम का मिजाज एकदम बदल जाएगा। इस दौरान दिन व रात का तापमान गिरेगा। आने वाले 3 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा और वर्षा के बिल्कुल भी आसार नहीं है।

    Hero Image
    लुधियाना में मौसम का मिजाज बदल गया है। (सांकेतिक चित्र)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। शहर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दरअसल अब सुबह-सुबह हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। तड़के सुबह चार से छह बजे के दौरान ठंड महसूस हो रही है। इस दौरान तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रह रहा है। हालांकि साढ़े छह बजे के बाद धूप निकलने के बाद गर्मी का प्रकोप फिर से शुरू हो जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले हफ्ते से बदल जाएगा मौसम का मिजाज

    मौसम विभाग की मानें तो अगले हफ्ते से मौसम का मिजाज एकदम बदल जाएगा। इस दौरान दिन व रात का तापमान गिरेगा। आने वाले 3 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा और वर्षा के बिल्कुल भी आसार नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो मानसून की विदाई अगले 24 घंटे में हो जाएगी।

    31.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया तापमान

    इससे एक दिन पहले वीरवार को सुबह की शुरूआत धूप खिली रहने के साथ हुई। हालांकि धूप इतनी तेज भी नहीं रही। दोपहर बाद हल्के-हल्के बादल छाए रहे और धूप भी खिलती रही। इससे ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं हुआ। इस दिन न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    चौबीस घंटों के दौरान मौसम रहेगा साफ

    बता दें कि, दिन के समय हवा में नमी की मात्रा 93 प्रतिशत और शाम के समय यह मात्रा 63 प्रतिशत रही। पीएयू मौसम विभाग की प्रमुख डा. पी के किंगरा ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ और खुष्क रहेगा। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि मौसम कब बदल जाए इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। 

    यह भी पढ़ेंः- Ludhiana Crime: पुलिस कांस्टेबल की रिवाल्वर से प्रेमिका ने खुद काे गाेली मारी, बर्थडे पार्टी के बाद हुआ था झगड़ा

    यह भी पढ़ेंः- लुधियाना पुलिस को मिला गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का 14 दिन का रिमांड, फरवरी 2017 में हुई केबल आपरेटर की हत्या मामले में होगी पूछताछ