Weather Forecast Today: लुधियाना में कल से बदलेगा माैसम, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार
Ludhiana Weather Forecast औद्याेगिक शहर लुधियाना में जल्द ही माैसम का मिजाज बदल सकता है। विभाग की मानें ताे वीरवार शाम से मानसून सक्रिय हो सकता है। इससे गर्मी से परेशान लाेगाें काे बड़ी राहत मिल सकती है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Weather Forecast: जिले में अगले 2 दिन तक लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना होगा। दिन में पारा चढ़ेगा और लोग बैचैन दिखेंगे। हालांकि शुक्रवार से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो वीरवार शाम से मानसून सक्रिय हो सकता है। इसके चलते तेज हवाएं चलने, बूंदाबांदी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। रविवार तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
सितंबर में नहीं हाे रही वर्षा
माैसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 13 सितंबर के आसपास लुधियाना में वर्षा हो सकती है। क्योंकि हमेशा ही विदाई से पहले मानसून बरसता है। इस बार तो सितंबर में बिल्कुल भी वर्षा नहीं हुई है। हालांकि बारिश नहीं होने से फसलों पर कोई खास असर नही पड़ रहा। क्योंकि धान की फसल को वर्षा की जरूरत नही है। जितना मौसम साफ रहेगा, उतना ही अच्छा है। इस साल अगस्त में महीने में काफी अच्छी वर्षा हुई थी। इसके बाद से ही माैसम लगातार करवट ले रहा है।
दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान
माैसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बुधवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। इससे पहले रविवार को मौसम के तेवर तल्ख रहे। दिन भर तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। गाैरतलब है कि वर्षा नहीं हाेने से किसानाें काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पंजाब में इस साल मानसून रहा कमजोर
इस बार पंजाब में मानसून काफी कमजोर रहा है। जालंधर में पाकेट रेन तो खूब हुई है लेकिन मूसलधार वर्षा कम ही दर्ज की गई है। इस कारण खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह सिंचाई पर निर्भर हो गई है। इससे पहले के वर्षाें में जमकर वर्षा हाेती थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।