ये हैं लुधियाना के होनहार, JEE Mains में किया शानदार प्रदर्शन, जानें इनकी सफलता का मंत्र
लुधियाना के केशव गुप्ता 99.89 परसेंटाइल लेकर सबसे आगे रहे हैं। मानस गुप्ता ऋषि गांधी वंशिका ढींगरा सहित अन्य छात्र छात्राएं भी सफल रहे हैं। आइए रूबरू होते हैं उनकी शख्सियत से और जानते हैं उनकी सफलता का मंत्र।

लुधियाना, जेएनएन। जेईई मेंस के घोषित परिणाम में शहर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। शहर के केशव गुप्ता 99.89 परसेंटाइल लेकर सबसे आगे रहे हैं। मानस गुप्ता, ऋषि गांधी, वंशिका ढींगरा सहित अन्य छात्र छात्राएं भी सफल रहे हैं। आइए रूबरू होते हैं उनकी शख्सियत से और जानते हैं उनकी सफलता का मंत्र। गुरु नानक पब्लिक स्कूल सराभा नगर के 12वीं के छात्र केशव आकाश इंस्टीट्यूट से कोचिंग ले रहे हैं और रोजाना तीन से चार घंटे पढ़ाई करते हैं। पिता कपिल देव मर्चेंट नेवी में हैं और मां सपना देव गृहिणी हैं। वह मार्च सत्र की परीक्षा भी देंगे, जिससे उनकी साफ्टवेयर इंजीनियर बनने की राह आसान हो सके।
वंशिका ढींगरा : 99.75 परसेंटाइल
बीसीएम आर्य माडल स्कूल की छात्रा वंशिका ढींगरा रोजाना नौ से दस घंटे पढ़ाई करती हैं। पिता दिनेश ढींगरा अकाउंटेंट और रजनी ढींगरा शिक्षक हैं। वह आकाश इंस्टीट्यूट से कोचिंग ले रही हैं। जनवरी में उन्होंने 27 बार प्रेक्टिस टेस्ट दिए। मार्च में दोबारा परीक्षा देंगी। वह कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना चाहती हैं।
ऋषि गांधी : 99.62 परसेंटाइल
केवीएम स्कूल के 12वीं के छात्र ऋषि गांधी हर रोज सात से आठ घंटे पढ़ाई करते हैं। परीक्षा से पहले 25 बार प्रेक्टिस पेपर दिए। वह भी आकाश इंस्टीट्यूट से कोचिंग ले रहे हैं। परसेंटाइल को बेहतर करने के लिए मार्च में दूसरी बार भी परीक्षा देंगे। पिता समीर गांधी बिजनेसमैन हैं और मां रुचि गृहिणी हैं। वह कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना चाहते हैं।
लवनीन सचवेदवा : 99.60 परसेंटाइल
केवीएम स्कूल की छात्रा लवलीन सचदेवा ने देश की किसी प्रतिष्ठित आइआइटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहती हैं। पिता जतिंदर सचदेवा पीएयू में प्रोफेसर हैं और मां निशु सचदेवा शिक्षक हैं। परसेंटाइल में सुधार के लिए वह भी मार्च में दोबारा परीक्षा में बैठेंगी।
मानस गुप्ता : 99.45 परसेंटाइल
केवीएम स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र मानस गुप्ता ने जेईई मेन्स की फरवरी की परीक्षा के लिए रोजाना 10 से 11 घंटे पढ़ाई की है। पिता विकास गुप्ता बिजनेसमैन हैं और मां राशि गुप्ता गृहिणी हैं। वह भी आकाश इंस्टीट्यूट से कोचिंग ले रहे हैं। मार्च में दोबारा परीक्षा देंगे। इस बार उनका लक्ष्य 99.8 से 99.9 परसेंटाइल है। वह आटो मोबाइल इंजीनियर बनना चाहते हैं।
अक्ष गोयल : 99.6 परसेंटाइल
रायन इंटरनेशनल स्कूल जमालपुर के 12वीं कक्षा के छात्र अक्ष गोयल दो साल से जेईई मेन्स की तैयारी कर रहे हैं। पिता अमनदीप गोयल बिजनेसमैन हैं और मां मीना गोयल गृहिणी हैं। रोज पांच से छह घंटे पढ़ाई करते हैं। वह आइआइटी दिल्ली से टेक्सटाइल इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। परसेंटाइल सुधारने के लिए दोबारा परीक्षा देंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।