विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में PRTC कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, यात्री हुए बेहाल; बिजली कर्मियों का प्रदर्शन भी जारी

Published: Thu, 22 Oct 2026 01:21 PM (GMT+05:30)

लुधियाना में बिजली और पीआरटीसी कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। बसें ठप होने और बिजली सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों तथा उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

लुधियाना बस स्टैंड पर खड़ी सरकारी बसें।

लुधियाना बस स्टैंड पर खड़ी सरकारी बसें।

HighLights

  1. पीआरटीसी हड़ताल से पंजाब में बस सेवाएँ बाधित।

  2. यात्रियों, विशेषकर महिलाओं को भारी परेशानी हुई।

  3. बिजली कर्मियों की हड़ताल से समस्याएँ और बढ़ीं।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पीआरटीसी में ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का करने और अन्य मांगों को लेकर शुरू हुई हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहने से बस सेवा बुरी तरह प्रभावित रही। लुधियाना सहित राज्य के सभी बस स्टैंड पर अधिकांश बसें नहीं चलीं। करीब पांच प्रतिशत सरकारी मुलाजिमों के सहारे ही कुछ बसें चल सकीं, जबकि बाकी बसों के बंद रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सबसे ज्यादा दिक्कत उन महिला यात्रियों को हुई, जो पीआरटीसी बसों में निश्शुल्क यात्रा करती हैं। बसें नहीं मिलने के कारण उन्हें निजी बसों और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। महिलाओं ने बार-बार होने वाली हड़ताल पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों का स्थायी समाधान निकालना चाहिए, ताकि यात्रियों को परेशानी न झेलनी पड़े।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा के परिवार से बैठक के बाद आरोपियों के घर पहुंची जांच टीम; आज रिमांड ले सकती है CBI

कर्मचारियों की यह हैं प्रमुख मांगें?

यूनियन की प्रमुख मांगों में संविदा कर्मचारियों को नियमित करना, आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर लाना और कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करना शामिल है। इसके अलावा कर्मचारी लंबे समय से अपनी सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा मामले के बाद परगट सिंह का आरोप, 5 साल से नाम बदलकर बिक रहे थे प्रतिबंधित कैप्सूल

बिजली कर्मियों की हड़ताल ने बढ़ाई मुश्किलें

दूसरी ओर बिजली कर्मियों की हड़ताल के कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। बिजली संबंधी शिकायतें लेकर उपभोक्ता बिजली केंद्रों पर पहुंचते रहे, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से शिकायतों के समाधान में देरी हुई। इससे बिजली कट और तकनीकी खराबी से प्रभावित लोगों को घंटों परेशानी उठानी पड़ी।

पीआरटीसी कर्मचारी ठेके पर काम कर रहे कर्मियों को पक्का करने की मांग कर रहे हैं, जबकि बिजली कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल करने, स्टाफ की भर्ती समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पंजाब के खिलाफ परगट सिंह का विशेषाधिकार नोटिस, बेअदबी विधेयक पर सदन को गुमराह करने का आरोप