विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ludhiana News: पुलिस अधिकारी को युवक का लगा हाथ, जड़ दिए थप्पड़; मंदिर कमेटी के लोगों ने दिया धरना

Published: Mon, 03 Feb 2025 04:21 PM (IST)

लुधियाना के शीतला माता मंदिर में हुई चोरी के आरोपी को गिरफ्तार न करने के विरोध में धरना दे रहे ...और पढ़ें

पुलिस अधिकारी को हाथ लगने पर माहौल गरम, लोगों ने दिया धरना। जागरण फोटो
पुलिस अधिकारी को हाथ लगने पर माहौल गरम, लोगों ने दिया धरना। जागरण फोटो

जागरण संवाददाता, लुधियाना। बीआरएस नगर के शीतला माता मंदिर में पिछले दिनों हुई चोरी के आरोपी को गिरफ्तार न करने के मामले को लेकर मंदिर कमेटी व अन्य धार्मिक संस्थाओं ने सर्किट हाउस के नजदीक धरना दिया।

धरने के दौरान धार्मिक संगठन के एक सदस्य युवक ने आरोपी को गिरफ्तार न करने पर पुलिस से बहसबाजी करने लग गया। जब पुलिस ने उसे शांत होकर बातचीत करने की बात कही तो इस दौरान उसका हाथ पुलिस अधिकारी से टच कर गया। इस पर पुलिसकर्मियों ने युवक को थप्पड़ जड़ दिए।

पुलिस अधिकारियों से माफी मांगने पर अड़े लोग

सर्किट हाउस ले जाकर पुलिस की गाड़ी में बैठा लिया। युवक का आरोप है कि पुलिस ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। इस पर वहां बैठे मंदिर कमेटी के सदस्यों ने हंगामा कर दिया और फिरोजपुर रोड जाम कर दी। पुलिस अधिकारियों के माफी मांगने की मांग करने लगे।

मौके पर एडीसीपी गुरुदेव सिंह ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दे सड़क खुलवाई। फिलहाल पुलिस और मंदिर कमेटी की बैठक चल रही है। जिस पर युवक पर कार्रवाई को लेकर अगली कार्रवाई होगी।

आरोपी ने कहा- पुलिस से नहीं की हाथापाई

मंदिर कमेटी सदस्यों का कहना था कि युवक बातचीत कर रहा था कि उसका हाथ पुलिस अधिकारी को छू गया। वह हाथापाई नहीं कर रहा था जबकि पुलिस का कहना था कि युवक ने हाथ खींचा था। 

शीतला माता मंदिर कमेटी व अन्य धार्मिक संगठन धरना लगा कर बैठे हुए हैं। धरने के कारण रोड जाम हो गया है। जिससे राहगीरों को बहुत परेशानी हो रही है। बहस करने वाले आरोपी युवक को पुलिस सर्किट हाउस ले गई।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

बता दें कि बठिंडा में रविवार दोपहर को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

जमीन कब्जा करने को लेकर हुआ विवाद

रविवार को एक पक्ष ने उक्त जमीन पर कब्जा लेने की कोशिश की थी, जिससे दूसरा पक्ष नाराज हो गया और आरोप लगाया कि पुलिस उनके विरोधी पक्ष के साथ मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा करवा रही है। 

यह भी पढ़ें- बठिंडा में जमीन विवाद के चलते फायरिंग, 4 लोग घायल; तीन के पैर में लगी गोली