सहेली की साजिश ने बर्बाद की जिंदगी, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दोस्त ने किया लुधियाना की लड़की से दुष्कर्म
लड़की ने बताया कि सोनिया से उसकी फ्रेंडशिप कुछ दिन पहले ही हुई थी। 3 मार्च की शाम 7.30 बजे वह उसे लेकर दोस्त रोहित बाबा के घर पार्टी में गई थी। वहां रोहित ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। बेहोश होने पर दुष्कर्म कर डाला।

लुधियाना, जेएनएन। यहां साहनेवाल की रहने वाली एक लड़की की फ्रेंड ही उसकी सबसे बड़ी दुश्मन निकली। सहेली लड़की को अपने साथ एक पार्टी में ले गई थी। वहां नापाक मंसूबे के तहत उसके दोस्त ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक ऑफर की। जब लड़की बेहोश हो गई तो युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। अब थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने आरोपित युवती व उसके दोस्त के खिलाफ साजिश के तहत लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मामले को लेकर SI तमन्ना देवी ने बताया कि आरोपितों की पहचान साहनेवाल की रहने वाली सोनिया वर्मा उर्फ जैनी और जालंधर बाईपास के 30 फुटा रोड के रहने वाले रोहित बाबा के रूप में हुई है। पुलिस ने ढोलेवाल के भगवान नगर एरिया में रहने वाली 20 वर्षीय लड़की की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें - यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी को पंजाब पुलिस ने बनाया हत्यारोपित, 6 साल पुराना है मामला
छह महीने पहले हुई थी युवती से फ्रेंडशिप
पुलिस को पीड़ित लड़की ने बताया कि सोनिया वर्मा से उसकी 6 महीने फ्रेंडशिप हुई थी। वह उसे 3 मार्च की शाम 7:30 बजे अपने दोस्त रोहित बाबा के घर में हुई एक पार्टी में ले गई थी। वहां रोहित ने बातों ही बातों में उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया। उसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद रोहित अपने कमरे में ले जाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें - पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में टीचरों का प्रोबेशन पीरियड को 3 साल से बढ़ाकर 4 साल हुआ
शिकायत देने से घबरा रही थी लड़कीः पुलिस
तमन्ना देवी ने बताया कि पहले लड़की पुलिस के पास शिकायत करने से घबरा रही थी। लाख कहने पर भी वह अपने माता-पिता को अपने साथ लेकर नहीं आई। उसे सोनिया वर्मा के घर का पूरा पता नहीं है। वह केवल इतना जानती है कि सोनिया साहनेवाल में कहीं रहती है। मंगलवार उसका सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।