Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Farmers Protest: लुधियाना के जगराओं रेलवे स्टेशन में भूख हड़ताल पर बैठे शहीद उधम सिंह क्लब के सदस्य

    By Vikas_KumarEdited By:
    Updated: Tue, 05 Jan 2021 03:16 PM (IST)

    लुधियाना के जगराओं रेलवे स्टेशन पार्क में पिछले 97 दिनों से चल रहे किसान संघर्ष को शहीद उधम सिंह क्लब के सदस्यों ने समर्थन दिया है। क्लब के 15 सदस्य भूख हड़ताल पर बैठेंगे। क्लब की ओर धरनाकारियों के लिए लंगर की भी सेवा की गई।

    Hero Image
    जगराओं रेलवे स्टेशन में किसान जत्थेबंदियाें के धरने दौरान शहीद उधम सिंह क्लब के 14 सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे।

    जगराओं (लुधियाना), जेएनएन। जगराओं रेलवे स्टेशन पार्क में पिछले 97 दिनों से चल रहे संघर्ष मोर्चे में शहीद उधम सिंह क्लब जगराओं के सदस्य प्रधान सुखदेव सिंह तूर की अगुवाई में शामिल हुए। क्लब के घोषणा की है कि उनके 15 सदस्य किसानों के समर्थम में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। क्लब की ओर धरनाकारियों के लिए लंगर की भी सेवा की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धरनाकारियों को संबोधित करते किसान यूनियन नेता हरचंद सिंह, गुरदीप सिंह मलक, टहल सिंह अखाड़ा, मजदूर नेता कंवलजीत खन्ना, पूर्व अध्यापक हरबंस सिंह अखाड़ा, धर्म सिंह सुजापुर, हरभजन सिंह दोधर, जगदीश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के किसान विरोधी व्यवहार की निंदा करते है।

    उन्होंने कहा कि किसान संघर्ष कुर्बानी के बावजूद, कड़कती ठंड के बावजूद काले कानूनों के रद्द होने तक जारी रहेगा। गांवों में प्रचार की मुहिम तेज की जाएगी। सुबह गांव भमाल के किसान मजदूर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। लखवीर सिंह सिद्धु, सतपाल, जंगीर सिंह बल ने गीत संगीत पेश किया। 13 जनवरी को सभी गांवों में लोहड़ी के दिन कृषि कानूनों की कापियां जलाई जाएंगी।

    इस मौके पर शहीद उधर सिंह क्लब के सतिंदरपाल सिंह काका ग्रेवाल चेयरमैन, सुखदर्शन सिंह हैप्पी, भूपिंदर सिंह ग्रेवाल, गुरप्रीत सिंह गोपी काउंके, हरमिंदर सिंह हैप्पी, कुलवीर सिंह शेखदौलत, भगवंत सिंह शेरपुर कलां, अवतार सिंह धालीवाल शेरपुर कलां नबंरदार, जगतार सिंह तिहाड़ा, राजिंदर महबूब, रत्नदीप सिंह गुरूसर कांउके, हरजिंदर सिंह अजीतवाल शामिल हुए।

     

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें