'ऑल इज वेल' के दावों के बीच दूसरे दिन भी साइकिल यात्रा से दूर रहे राजा वड़िंग, लुधियाना पहुंचे चरणजीत चन्नी
पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से निकाली जा रही साइकिल यात्रा के दूसरे दिन भी अमरिंदर सिंह राजा ...और पढ़ें

लुधियाना पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी।
HighLights
कांग्रेस की 'जवानी संभाल यात्रा' लुधियाना पहुंची।
पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी यात्रा में शामिल हुए।
सांसद राजा वड़िंग लगातार दूसरे दिन अनुपस्थित रहे।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में कांग्रेस पार्टी की ओर से 'जवानी संभाल यात्रा, पंजाब मंगदा इंसाफ' के तहत निकाली जा रही साइकिल यात्रा शुक्रवार को लुधियाना पहुंची। यात्रा में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, विक्रमजीत सिंह बाजवा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
हालांकि लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग दूसरे दिन भी नजर नहीं आए। दूसरे दिन भी उनके यात्रा से नदारद रहने पर कई सवाल भी उठे हैं। लगातार दूसरे दिन गैर-मौजूदगी के बाद पंजाब कांग्रेस में सब ठीक के दावों पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि सूचना है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण शहर से बाहर हैं।
यह भी पढ़ें- पूर्व डिप्टी डायरेक्टर प्रभदीप नत्थोवाल शिअद में शामिल, सुखबीर बादल ने रायकोट से घोषित किया प्रत्याशी
चन्नी के साथ सेल्फी लेते दिखे लोग
चरणजीत सिंह चन्नी की इस साइकिल यात्रा का शहर में स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान चंडीगढ़ रोड के झब्बेवाल, जमालपुर सहित आसपास के इलाकों में कांग्रेस नेताओं की भीड़ देखने को मिली। मुख्य सड़क पर यात्रा के पहुंचने के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
यह भी पढ़ें- होशियारपुर में मुख्यमंत्री नायब सैनी की हुंकार, नशे और अधूरे वादों पर पंजाब सरकार को घेरा
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अपने बीच देखकर बड़ी संख्या में लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े। युवाओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी उनके साथ तस्वीरें खिंचवाकर अपना उत्साह जाहिर किया।
यह भी पढ़ें- पंजाब महिला अकाली दल में हुआ बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 60 से अधिक महिलाओं को मिली जिम्मेदारी