विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब महिला अकाली दल में हुआ बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 60 से अधिक महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:17 PM (IST)

सुखबीर सिंह बादल ने स्त्री अकाली दल की पहली संगठनात्मक सूची जारी की। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर नियुक्तियां की गईं।

अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल।

अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल।

HighLights

  1. सुखबीर बादल ने महिला अकाली दल की पहली सूची जारी की।

  2. बीबी हरगोबिंद कौर की सलाह से नियुक्तियां की गईं।

  3. 60 से अधिक मेहनती महिलाओं को जिम्मेदारी मिली।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने महिला अकाली दल के ऑर्गनाइजेशनल स्ट्रक्चर की पहली लिस्ट जारी की। ये लिस्ट महिला अकाली दल की प्रधान बीबी हरगोबिंद कौर से सलाह-मशविरा करने के बाद जारी की गई है। आज पार्टी मुख्यालय ने इस बारे में जानकारी साझा की गई है।

पार्टी के सीनियर वाइस प्रधान और सेक्रेटरी डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि महिला अकाली दल के ऑर्गनाइजेशनल स्ट्रक्चर की पहली लिस्ट आज जारी की जा रही है जिसमें मेहनती, अनुभवी और लंबे समय से जुड़ी महिलाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। 

जिन महिलाओं को अकाली दल का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है, उनमें बीबी कंचनप्रीत कौर तरनतारन, बीबी रमनदीप कौर शेरों खडूर साहिब, बीबी परमजीत कौर विर्क संगरूर, बीबी तजिंदर कौर संधू लुधियाना, बीबी कश्मीर कौर गुरु हरसहाय, बीबी शरणजीत कौर जिंदर गुरदासपुर, बीबी किरणदीप कौर कादियान लुधियाना, बीबी दविंदर कौर खालसा बठिंडा, बीबी पालो कौर मलौट और बीबी अमरजीत कौर पंजग्रायन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- डिब्रूगढ़ जेल से कल बाहर आएगा सांसद अमृतपाल, दादी के अंतिम संस्कार में होगा शामिल; एक दिन की अंतरिम जमानत मिली

इन महिलाओं को बनाया गया वाइस प्रेसिडेंट 

बीबी राजिंदर कौर बठिंडा, बीबी तेज कौर बठिंडा, बीबी बलजिंदर कौर कपूरथला, बीबी हरकिरनजीत कौर होशियारपुर, बीबी पवनदीप कौर गिल लुधियाना, बीबी सतवंत कौर जालंधर, बीबी दलजीत कौर पठानकोट, बीबी जसप्रीत कौर पायल, बीबी करमदीप कौर ढिल्लों अबोहर, बीबी शेरी गोयल बठिंडा, बीबी हरमन शर्मा बठिंडा, बीबी हरप्रीत कौर नाभा, बीबी बलजिंदर कौर कलमन रोपड़ और बीबी जसविंदर कौर जालंधर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 'नहीं कटा टिकट, खुद चुनाव लड़ने से किया इनकार', AAP की दूसरी सूची जारी होने के बाद अनमोल गगन मान ने तोड़ी चुप्पी

रचना ओबराय को बनाया गया जनरल सेक्रेटरी

बीबी रचना उबराव महिला अकाली दल की जनरल सेक्रेटरी होंगी। जिन महिलाओं को महिला अकाली दल का सेक्रेटरी बनाया गया है, उनमें बीबी तरसेम कौर फिल्लौर, बीबी दलजीत कौर लहरागागा, डॉ. संदीप कौर लहरा, बीबी डिंपी बठिंडा, श्रीमती नीति तलवार होशियारपुर शामिल हैं।

इसके अलावा बीबी दलजीत कौर फगवाड़ा, बीबी बलविंदर कौर जालंधर, बीबी गुरप्रीत कौर मूसा मानसा, बीबी मीरा कपूरथला, बीबी रजनी कपूरथला, बीबी चरणजीत कौर शामपुरा रोपड़ और बीबी हरसिमरनजीत कौर मोहाली शामिल हैं।

जिन महिलाओं को महिला अकाली दल का जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है, उनमें बीबी संतोष फाजलिका, बीबी कंवलजीत कौर बामूवाल भोलाथ, बीबी जसवीर कौर लांडे बाघापुराना, बीबी जोगिंदर कौर सुजानपुर, बीबी रितिका पठानकोट, बीबी रानी धालीवाल लुधियाना और बीबी रमनदीप कौर लुधियाना शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब में बिजली बिल बकायेदारों को राहत, 31 मार्च तक का ब्याज और जुर्माना माफ; OTS से 24.86 लाख उपभोक्ताओं को लाभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।