पंजाब में बिजली बिल बकायेदारों को राहत, 31 मार्च तक का ब्याज और जुर्माना माफ; OTS से 24.86 लाख उपभोक्ताओं को लाभ
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 31 मार्च 2026 तक के बकाये का ब्याज और जुर्माना माफ किया गया है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
24.86 लाख उपभोक्ताओं के लिए 518 करोड़ रुपये माफ।
31 मार्च 2026 तक के बकाया बिलों पर जुर्माना-ब्याज माफ।
कटे हुए बिजली कनेक्शन भी इस योजना में बहाल होंगे।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने बकाया बिजली बिलों के निपटारे के लिए विशेष योजना का एलान किया है। इस फैसले के तहत कुल 2516 करोड़ रुपये के बकाया में से 518 करोड़ रुपये की राशि माफ की जाएगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल 31 मार्च 2026 तक बकाया था, उनका पूरा जुर्माना और ब्याज माफ कर दिया जाएगा। इससे प्रदेश के लगभग 24 लाख 86 हजार उपभोक्ताओं को सीधा वित्तीय लाभ पहुंचेगा। इस वन टाइम सेटलमेंट स्कीम (OTS) का मुख्य उद्देश्य उन उपभोक्ताओं को राहत देना है जो भारी जुर्माने और ब्याज के कारण अपना पुराना बिल नहीं भर पा रहे थे।
यह भी पढ़ें- हवाई टिकटों की बुकिंग में 7.64 करोड़ की धोखाधड़ी, एअर इंडिया को हाई कोर्ट से झटका
दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं
इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की कागजी प्रक्रिया या बिजली कार्यालयों के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं होगी। छूट की राशि खुद-ब-खुद आएगी और उपभोक्ताओं को संशोधित OTS बिल भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें- कौन होगा चंडीगढ़ का नया SSP? चार महीने पहले ही शुरू हो गई तलाश; चर्चा में तीन IPS अधिकारियों के नाम
कटे हुए कनेक्शन भी होंगे फिर से बहाल
योजना के अंतर्गत एक और महत्वपूर्ण राहत दी गई है। जिन उपभोक्ताओं के बिल जमा न होने के कारण मीटर काट दिए गए थे, उनके कनेक्शन भी फिर से जोड़ दिए जाएंगे। बिल का भुगतान करते ही रिकनेक्शन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।