'नहीं कटा टिकट, खुद चुनाव लड़ने से किया इनकार', AAP की दूसरी सूची जारी होने के बाद अनमोल गगन मान ने तोड़ी चुप्पी
पंजाब में 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होने के बाद पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने स्पष्ट किया है ...और पढ़ें

पूर्व केबिनेट मिनिस्टर अनमोल गगन मान।
HighLights
अनमोल गगन मान ने 2027 पंजाब चुनाव न लड़ने का फैसला किया।
यह उनका निजी निर्णय, AAP ने टिकट नहीं काटी है।
अरविंद केजरीवाल को 5 अगस्त 2026 को ही सूचित किया था।
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई। जिसके बाद वे मंत्री और पूर्व मंत्री चर्चा में हैं, जिन्हें अभी तक मौका नहीं दिया गया। इस दौरान अनमोल गगन मान ने चुप्पी तोड़ी है।
उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर चुनाव न लड़ने के अपने फैसले को लेकर एक पोस्ट साझा की है। पोस्ट में अनमोल गगन मान ने लिखा-
प्यारे पंजाब वासियों, मेरे चुप रहने के कारण मेरे चुनाव न लड़ने को लेकर काफी बयान दिए जा रहे हैं। मैं सिर्फ एक बात आपके साथ साझा करूंगी।
5 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे मैंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी को चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। तीन दिन पहले भी अरविंद जी का फोन आया था कि क्या तेरा यही फैसला है कि तुझे चुनाव नहीं लड़ना?
मैंने उनसे दोबारा भी वही बात कही। उन्होंने कहा कि तू लोगों को बता देना कि हमने तेरी टिकट नहीं काटा, यह तेरा अपना फैसला है।
अरविंद सर मेरे इस फैसले से खुश नहीं थे, यह मैं जानती हूं। पर यह फैसला मेरा अपना है। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं।
यह भी पढ़ें- टिकट कटने पर छलका AAP नेता जीएस मुल्तानी का दर्द, 16 नवंबर को बुलाई समर्थकों की बैठक; ले सकते हैं बड़ा राजनीतिक फैसला
चुनाव न लड़ना मेरा फैसला
उन्होंने स्पष्ट किया है कि चुनाव न लड़ने का फैसला उनका अपना है और पार्टी द्वारा उन पर कोई दबाव नहीं डाला गया है। अनमोल गगन मान ने कहा कि उनकी चुप्पी ही चुनाव न लड़ने के फैसले के बारे में काफी कुछ बयां कर रही है, लेकिन वह एक बात पंजाब के लोगों के साथ साझा करना चाहती हैं।
उन्होंने बताया कि 5 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को चुनाव लड़ने से स्पष्ट इनकार कर दिया था।
यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027: AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 31 उम्मीदवारों को मिला टिकट; किसे मिला कहां से मौका?
अभी भी केजरीवाल के संपर्क में अनमोल
उन्होंने आगे बताया कि तीन दिन पहले भी अरविंद केजरीवाल का फोन आया था। उन्होंने पूछा था कि क्या आपका फैसला चुनाव न लड़ने का ही है? इस पर उन्होंने फिर से अपना पहले वाला फैसला दोहरा दिया। अनमोल गगन मान के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा कि वह लोगों को स्पष्ट कर दें कि पार्टी ने उनकी टिकट नहीं काटी, बल्कि चुनाव न लड़ने का फैसला उनका अपना है।
उन्होंने कहा कि वह जानती हैं कि अरविंद केजरीवाल उनके इस फैसले से खुश नहीं थे, लेकिन यह उनका निजी फैसला है और उन्होंने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है। अंत में अनमोल गगन मान ने आम आदमी पार्टी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी के साथ उनकी शुभकामनाएं हमेशा बनी रहेंगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।