पंजाब चुनाव 2027: AAP की दूसरी सूची में बड़ा उलटफेर, कई विधायकों-पूर्व मंत्रियों के पत्ते साफ, जानें किनके कटे टिकट
आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची में कई विधायकों के टिकट कट गए हैं। इनमें मौजूदा मंत्री, पूर्व मंत्री अनमोल ...और पढ़ें

अनमोल गगन मान और गुरमीत खुडियां।
HighLights
AAP की दूसरी सूची में कई बड़े नाम बाहर।
मौजूदा मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां का टिकट कटा।
खराब प्रदर्शन, जमीनी फीडबैक बना टिकट कटने का कारण।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की दूसरी सूची में बड़ा उलट-फेर देखने को मिला है।इस नई सूची में पार्टी हाईकमान ने बड़ा फेरबदल करते हुए कई मौजूदा विधायकों, पूर्व मंत्रियों और प्रमुख नेताओं के पत्ते साफ कर दिए हैं। पार्टी के इस कड़े रुख से कई बड़े चेहरों को तगड़ा झटका लगा है।
सीएम भगवंत मान ने दिल्ली में हुई बैठक के बाद ही साफ कर दिया था कि इसमें बड़े चेहरों के नाम कट सकते हैं। उन्होंने कहा था कि मंत्री व विधायकों का सर्वे हर छह महीनों में हुआ। बार-बार उन्हें अगाह किया गया था, लेकिन जिन्होंने सुधार नहीं किया और लोगों ने पसंद नहीं किया, उनकी टिकट को काटा गया है या काटा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027: AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 31 उम्मीदवारों को मिला टिकट; किसे मिला कहां से मौका?
मंत्री और पूर्व मंत्रियों की हुई छुट्टी
दूसरी सूची में सबसे बड़ा नाम मौजूदा कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां का सामने आया है, जिनका उनके हलके से टिकट काट दिया गया है। अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें किसी और जगह से लड़ाया जाएगा या नहीं, लेकिन फिलहाल उनका नाम उनकी मौजूदा विधानसभा सीट से घोषित नहीं किया गया है।
इसके अलावा खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री रही अनमोल गगन मान को भी इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। टिकट न मिलने का संकेत वे पहले भी दे चुकी थीं और कह चुकी थीं कि वे अब चुनाव नहीं लड़ना चाहती। तरनतारन जिले की पट्टी विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का टिकट भी कट गया है। हालांकि उन्होंने भी पहले ही साफ कर दिया था कि जेल से वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते।
यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा 2027 चुनाव: संसद से फिर वापसी की और गुरमीत सिंह मीत हेयर, बरनाला से AAP ने दिया टिकट
इन विधायकों के भी कटे पत्ते
पार्टी ने चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कई अन्य सीटों पर भी मौजूदा विधायकों पर भरोसा नहीं जताया है। इन नामों से सबसे अहम नाम डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी का है। जिन्होंने पूर्व सीएम रहे चरणजीत सिंह चन्नी को हराया था। इसके अलावा बठिंडा देहाती सीट से विधायक अमित रतन कोटफत्ता का टिकट काट दिया गया है। शुतराणा से कुलवंत बाजीगर का टिकट भी कट गया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, खराब प्रदर्शन, जमीनी फीडबैक और सत्ता विरोधी लहर (एंटी-इनकंबेंसी) से निपटने के लिए हाईकमान ने यह सख्त फैसला लिया है। कई प्रमुख चेहरों के टिकट कटने के बाद संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदलने के आसार बन गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।